फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

अवैध खनन करते पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी

Sat, 21 Sep 2019 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
crime
सहसवान। एसडीएम संजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों की सूचना पर गांव आनंदीपुर के जंगल में अवैध रूप से खनन कर रहे पांच ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी को मौके से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। खनन करा रहे माफिया और उनके कर्मचारी एसडीएम की गाड़ी देखकर ट्रैक्टर व जेसीबी छोड़कर भाग खडे़ हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम संजय कुमार सिंह को सूचना मिली कि खनन माफिया गांव आनंदीपुर के जंगल में लगभग आधा दर्जन ट्रैक्टर ट्रॉली व जेसीबी के साथ खनन करा रहे है। इस सूचना पर एसडीएम ने हल्का लेखपाल नदीम और राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र पाल व पुलिस फोर्स के साथ छापा मारकर खनन कर रही जेसीबी मशीन व पांच ट्रैक्टरों को मौके पर पकड़ लिया। पुलिस व एसडीएम की गाड़ी देखकर खनन माफिया व उनके कर्मचारी ट्रैक्टर ट्रॉली व जेसीबी छोड़कर भाग खडे़ हुए। सभी ट्रैक्टरों को एसडीएम ने कोतवाली लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद खनन माफिया अपने वाहनों को छुड़ाने के लिए जुगाड़ लगाते रहे और दिन भर कोतवाली के पास मंडराते रहे कि, मगर उन्हें सफलता नहीं मिली। एसडीएम की इस कार्रवाई से खनन माफिया में खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed