{"_id":"5d83c1758ebc3e015a2228c0","slug":"crime-badaun-news-bly3768227195","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने छोड़ा नाजिम सिटी स्कूल, पड़े रहे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने छोड़ा नाजिम सिटी स्कूल, पड़े रहे ताले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मासूम छात्र-छात्राओं से अश्लील हरकतें करना स्कूल संचालक कादिर को मंहगा पड़ चुका है। इस समय संचालक जेल की हवा खा रहा है तो वहीं छात्र-छात्राओं ने उसके स्कूल में जाना छोड़ दिया है। कोई भी बच्चा आरोपी के स्कूल में पढ़ने को तैयार नहीं है। वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। इससे तीसरे दिन भी स्कूल में ताला पड़ा रहा।
शहर के नई सराय मोहल्ले में स्थित नाजिम सिटी मांटेसरी स्कूल का संचालक कादिर मासूम छात्र-छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। वह बच्चों से ऐसी हरकतें कई बार कर चुका था। कुछ लोग इसकी शिकायत भी कर चुके थे लेकिन संचालक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। जिससे बच्चों के अभिभावकों ने मंगलवार को स्कूल आकर हंगामा कर दिया और संचालक कादिर की पिटाई लगा दी। इससे मामला तूल पकड़ गया। जो अभिभावक चुप्पी साधे बैठे थे। उन्होंने भी जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस ने संचालक कादिर को बुधवार शाम जेल भेज दिया था। बताते हैं कि जिस समय संचालक की पोल खुली थी, तभी स्कूल के बच्चे अपने-अपने घर चले गए थे। तब से लेकर गुरुवार तक कोई बच्चा स्कूल नहीं आया। स्कूल में ताला पड़ चुका है। कोई भी अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार नहीं है। अब वे अपने बच्चों के लिए कोई और स्कूल तलाश रहे हैं।