फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

खेत समतल कर रहे किसान को बदमाशों ने गोली मारी

Fri, 20 Sep 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
crime
बिल्सी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम नाई पिंडरी में गुरुवार को बदमाशों ने ट्रैक्टर से खेत को समतल कर रहे किसान को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चिंजरी निवासी दयाराम (40) पुत्र रामचंद्र अपने रिश्तेदार नरेश के खेत को समतल करने ट्रैक्टरा से नाई पिंडरी पहुंचा था। बताते हैं कि दयाराम ट्रैक्टर से खेत को समतल कर रहा था। उसी समय कुछ बदमाश खेत पर पहुंचे और उन्होंने दयाराम पर हमला बोल दिया। उन्होंने फायरिंग कर दी। इससे दयाराम ट्रैक्टर से उतरकर अपनी जान बचाने को भागा कि तभी बदमाशों ने उसको गोली मार दी। जिससे वह वहीं खेत में गिर गया। उसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। इसकी जानकारी होते ही उसके रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी खेत पर पहुंच गई। तब तक रिश्तेदार दयाराम को स्वास्थ्य केंद्र ले गए। फिर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां से भी उसे बरेली रेफर कर दिया है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। अब तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed