{"_id":"5d827a968ebc3e93d0284a19","slug":"crime-badaun-news-bly37668949","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से दुर्व्यवहार करने वाले दरोगा का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी से दुर्व्यवहार करने वाले दरोगा का तबादला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बाइक का चालान करने के दौरान व्यापारी से दुर्व्यवहार करने वाले दरोगा पर आखिरकार गाज गिर ही गई। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने उसे रोडवेज चौकी से हटाकर जरीफनगर स्थानंतरित कर दिया, जबकि रोडवेज चौकी प्रभारी एसआई सुनील कुमार को बना दिया है।
रोडवेज चौकी प्रभारी रहे रुकुमपाल सिंह ने चार-पांच दिन पहले इंदिरा चौक पर एक व्यापारी की बाइक का चालान कर दिया था। व्यापारी कागज मंगाने के लिए पांच मिनट मांग रहा था, लेकिन दरोगा ने व्यापारी को हड़काना शुरू कर दिया। व्यापारी और उसके पिता ने काफी मिन्नतेें की। दरोगा के पैर तक छुए लेकिन दरोगा का दिल नहीं पसीजा। उसके बावजूद उसकी बाइक का लाइसेंस, इंश्योरेंस और हेलमेट में चालान कर दिया। यह मामला काफी तूल पकड़ गया। बात चालान करने की नहीं थी। दरोगा का रवैया बेहद खराब था। इससे रोडवेज स्टैंड के दुकानदार तक परेशान थे। मामले को संज्ञान लेकर एसएसपी ने रुकुमपाल सिंह को रोडवेज चौकी से हटाकर जरीफनगर भेज दिया। वहीं जरीफनगर में तैनात एसआई सुनील कुमार को रोडवेज चौकी का प्रभारी बनाया गया है।