{"_id":"5d1e50f78ebc3e3cde205076","slug":"crime-badaun-news-bly3673729159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककराला में महाराष्ट्र पुलिस का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककराला में महाराष्ट्र पुलिस का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककराला (बदायूं)। नगर में लगातार एक के बाद एक गैर प्रांत की पुलिस के छापे पड़ रहे हैं। अब महाराष्ट्र पुलिस के छापे से नगर में खलबली मची है। महाराष्ट्र पुलिस ने बैंक लूटकांड के मामले में पांच बदमाशों की तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा।
शाम को महाराष्ट्र पुलिस ककराला में पहुंची और महाराष्ट्र बैंक लूटकांड से जुड़े तार यहां खंगाले। बताया जाता है कि महाराष्ट्र के जिला कोल्हापुर की जिला सहकारी बैंक से 85 तोला सोना बैंक का लॉकर तोड़ के लूट लिया गया था, जिसमें वहीं के दो स्थानीय बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है । बदमाशों से पुलिस ने जब पूछताछ की तो उन्होंने बदायूं जिले के ककराला क्षेत्र के पांच बदमाशों का नाम लिया। उन्हीं की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस ककराला पहुंची, हालांकि उन्हें वहां आरोपित नहीं मिले। महाराष्ट्र से आये पुलिस अधिकारी मदन महादेव मधाड़े और कांस्टेबल शैलेश गणपति पाटिल ने बताया कि वे सर्च ऑपरेशन जारी रखेंगे। उनके साथ पुलिस चौकी इंचार्ज अमरजीत सिंह समेत स्थानीय पुलिस कर्मी भी रहे।