फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crimc

इफको केंद्र पर मारपीट, पुलिस ने वितरण कराया बंद

Thu, 19 Dec 2019 07:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
crimc
दातागंज। बिना लाइन में लगे खाद लेने का प्रयास कर रहे लोगों की किसानों से नोकझोंक हो गई। बात बढ़ी तो दोनों तरफ से मारपीट होने लगी, जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले गई, लेकिन किसी की तरफ से तहरीर नहीं आने पर पुलिस ने उन लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने इफको केंद्र पर खाद का वितरण बंद करा दिया।
विज्ञापन

रबी का सीजन चल रहा है। ऐसे में किसानों को खाद की जरूरत है। इसको लेकर वे इफको के सेंटर समेत अन्य दुकानों पर खाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। गुरुवार को दातागंज कस्बा स्थित इफको सेवा केंद्र पर भी किसान खाद लेने के लिए सुबह ही पहुंच गए। चूंकि खाद पीओएस के माध्यम से बांटी जा रही है। ऐसे में किसानों की वहां पर लाइन लग गई थी। सभी बारी-बारी से खाद ले रहे थे, लेकिन दोपहर के समय कुछ लोगों ने लाइन में लगे बिना ही खाद लेने का प्रयास किया। इसे देखकर वहां पर तैनात होमगार्ड ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर उन लोगों की नोकझोंक होमगार्ड से होने लगी। इसी बीच लाइन में लगे कुछ लोगों ने उन लोगों को समझाकर लाइन में लगने की बात कही। तो वे लोग होमगार्ड को छोड़ लाइन में लगे किसानों से नोकझोंक करने लगे। देखते ही देखते दोनों तरफ की नोकझोंक मारपीट में बदल गई। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीड़ ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उन लोगों को कोतवाली ले आयी। लेकिन किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी। ऐसे में पुलिस ने उनको छोड़ दिया, वहीं खाद का वितरण भी बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed