फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crimc

कल्यान नगर में ताले तोड़कर तीन लाख की चोरी

Tue, 08 Oct 2019 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
crimc
बदायूं। शहर में चोरों ने रविवार रात कल्यान नगर में स्थित एक रिटायर्ड फौजी के घर को निशाना बना लिया। चोर छत के रास्ते से घर में घुस गए। फिर ताले तोड़कर करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ौलिया के मूल निवासी प्रेमपाल फौजी का मकान कल्यान नगर मोहल्ले में है। रविवार को फौजी अपने परिवार के साथ गांव गए थे। वह अपने घर पर ताला डाल गए थे। सोमवार को जब उनका बेटा शहर लौटा तो वह घर के कमरों के ताले टूटे देखकर दंग रह गया। उसने तुरंत अपने पिता को सूचना दी। जिससे बाकी परिवार वाले भी शहर पहुंच गए। प्रेमपाल फौजी ने बताया कि चोर किसी तरह छत के रास्ते उनके घर में घुस आए। चोरों ने जीने का ताला तोड़ा। फिर नीचे उतर गए और कमरों के ताले तोड़कर 40 हजार रुपये नकद, बर्तन और सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed