{"_id":"63389164bbd7561ca153fdc5","slug":"cricket-tournament-in-ujhani-from-today-deputy-cm-keshav-prasad-will-inaugurate-badaun-news-bly499467191","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में क्रिकेट टूर्नामेंट आज से, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में क्रिकेट टूर्नामेंट आज से, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद करेंगे उद्घाटन
सार
टूर्नामेंट अध्यक्ष प्रभात राजपूत और पालिका सदस्य अरुण अग्रवाल ने बताया कि एमजीपी इंटर कॉलेज के मैदान में पिच से लेकर सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। प्रत्येक टीम के फ्रेंचाइजी उद्घाटन मैच में मौजूद रहेंगे। चार बजकर पांच मिनट पर वह यहां से बरेली प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
उझानी में खेल मैदान का जायजा लेते अफसर। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उझानी (बदायूं)। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार से शुरू हो रहे कल्याण सिंह ओपेन क्रिकेट प्रीमियर लीग की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने अफसरों के साथ मैदान में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
दोनों अधिकारियों ने आयोजन कमेटी के सदस्यों से उद्घाटन मैच को लेकर बात की। वीवीआईपी सुरक्षा को लेकर पूरा अध्ययन करने के बाद अफसरों ने सतर्कता को लेकर भी चर्चा की। टूर्नामेंट अध्यक्ष प्रभात राजपूत और पालिका सदस्य अरुण अग्रवाल ने बताया कि एमजीपी इंटर कॉलेज के मैदान में पिच से लेकर सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। दर्शकों के लिए मैदान के नगला छोर पर विशेष व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर एसपी वर्मा, सीओ शक्ति सिंह और ईओ जेपी यादव आदि अफसर मौजूद रहे।
टूर्नामेंट में हिस्सा लेगीं आठ टीमें
कल्याण सिंह ओपेन क्रिकेट प्रीमियर लीग में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें उझानी रॉयल चैलेंजर, राणा सोल्जर्स, एमएल वॉरियर्स, ऑल इज वेल, टेलियंश, लगान इंडिया, चक दे इंडिया और शिखर राइडर्स शामिल है। प्रत्येक टीम के फ्रेंचाइजी उद्घाटन मैच में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
दोपहर ढाई बजे आएंगे उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर ढाई बजे टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। यहां से तीन बजकर पांच मिनट पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के डीएम रोड स्थित आवास पर पहुंचेंगे। अपराह्नन 3.35 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बात तथा उसके बाद जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। चार बजकर पांच मिनट पर वह यहां से बरेली प्रस्थान करेंगे। भाजपा के नगर उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि पार्टी नेताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।