{"_id":"68910c910fcf5773ba052c56","slug":"cow-was-killed-by-spearing-villagers-created-ruckus-badaun-news-c-123-1-bdn1011-144525-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भाला घोंपकर गाय को मारा, ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भाला घोंपकर गाय को मारा, ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
घायल गोवंश की सूचना पर मौके पर जुटे ग्रामीण। संवाद
सहसवान। खेत में घूम रही गर्भवती गाय की भाला घोंपकर मार दिया गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने गाय का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद दफना दिया है। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव खंदक में सोमवार सुबह खेतों में घास चर रही गर्भवती गाय को किसी ने कई बार भाला घोंपकर घायल कर दिया। गाय भागती हुई दूसरे खेत में पहुंच गई। उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। इससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इस कृत्य पर आक्रोश जताया। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने पुलिस व अन्य अधिकारियों से शिकायत की। सूचना पर आए कोतवाली पुलिस के साथ पशु चिकित्साधिकारी कर्मवीर सिंह व असिस्टेंट शैलेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। बजरंग दल के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए गाय की हत्या करने वाले के खिलाफ गिरफ्तार की मांग करते हुए हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने लोगों को शांत करके कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सहसवान कोतवाल राजेंद्र सिंह बहादुर ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- --
सड़क पर बैठे गोवंशीय पशुओं को वाहन ने कुचल
कुंवरगांव। थाने के पास आंवला बदायूं मार्ग पर बैठे गोवंश को टक्कर मार दी। जिससे गोवंश की मौके पर मौत हो गई। गश्त पर निकली पुलिस ने गोवंश के शव को सड़क से हटाया और बाद में सफाईकर्मियों की मदद से गड्ढे में दफना दिया। यह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने पुलिस से घटना की रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि गायों का झुंड प्रतिदिन सड़क पर बैठता है, जिससे कई बार बाइक सवार गायों से टकरा जाते और लोगों की जान भी जा चुकी है। संवाद