फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   covid 19

बिल्सी में प्रलेखक, निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र के इंजीनियर व कर्मचारियों समेत 47 कोरोना पॉजिटिव

Tue, 08 Sep 2020 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
covid 19
बदायूं। जिले में लगातार पैर पसार रहे कोरोना संक्रमण ने रोडवेज के बाद विद्युत विभाग में भी दस्तक दे दी है। सोमवार रात आई रिपोर्ट में रसूलपुर के निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र के इंजीनियर, ड्राइवर समेत पांच लोगों को चपेट में ले लिया है। इसके अलावा बिल्सी में एक प्रलेखक समेत जिले में 47 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात स्वास्थ्य विभाग के पास 233 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 47 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। विभागीय अधिकारियों की माने तो रोज की तरह सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच के लिए रवाना हुईं थीं। इस दौरान शहर से लेकर देहात तक टीमों ने सैंपल लेकर जांच की। इसमें जगत ब्लॉक क्षेत्र में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र के इंजीनियर, दो ड्राइवर समेत पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे विद्युत विभाग में हलचल मची हुई है। इसके अलावा जगत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम आमगांव में एक, बुधवाई में सात लोग पॉजिटिव निकले हैं। वहीं, इस्लामनगर में दो, वजीरगंज में एक, बिसौली में चार, आसफपुर में दो पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

इधर, बिल्सी में कराई गई जांच में मोहल्ला संख्या एक निवासी प्रलेखक और उसके परिवार के पांच लोग, बालाकिशनपुर, सरैरा, स्वदेशपुर, गदरपुरा गांव के एक-एक व्यक्ति समेत नौ लोग पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, उसावां ब्लॉक के हजरतपुर में एक, उसावां रिश्तेदारी में आए उघैती के दो रिश्तेदार भी जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा उझानी में एक, सहसवान में एक, ब्राहमपुर मोहल्ले में एक, पटियाली सराय एक, सोथा मोहल्ला एक, मिर्धा टोला एक, नेकपुर मोहल्ला एक, लोची नगला एक, गनेश गौटिया एक और नई सराय मोहल्ले में चार पॉजिटिव निकले हैं। सोमवार शाम जिले से 905 सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी में सौ सैंपल, नौ पॉजिटिव
बिल्सी। कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला मुख्यालय से पहुंची टीम ने सोमवार को तहसील कार्यालय के निकट कैंप लगाकर लोगों की जांच की। इस कैंप में 100 सैंपल लिए गए। इसमें नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी प्रलेखक और उनके परिवार के पांच लोग, ग्राम बालाकिशनपुर, सरैरा, स्वदेशपुर, गदरपुरा गांव के एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। केंद्र प्रभारी डॉ. गौरव वर्मा ने बताया कि इनके कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद क्षेत्र में सर्वे शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed