{"_id":"6aaff3dfcd0b9868a20cee3e","slug":"cousins-die-in-road-accident-and-son-critically-injured-in-budaun-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: हादसे में बाइक सवार चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत, बेटा गंभीर घायल, अंतिम संस्कार में जा रहे थे तीनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: हादसे में बाइक सवार चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत, बेटा गंभीर घायल, अंतिम संस्कार में जा रहे थे तीनों
Sun, 20 Sep 2026 08:26 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 20 Sep 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में चितरी गांव के पास बालक को बचाने को प्रयास में रविवार दोपहर अनियंत्रित हुई बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बाइक सवार चचेरे-तहेरे भाई हीरालाल और वीरेंद्र की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा वीरेंद्र का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शाहजहांपुर जनपद के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव खिरिया रतन निवासी हीरालाल अपने चचेरे भाई वीरेंद्र और उनके बेटे सुशील के साथ बाइक से उसावां क्षेत्र के गांव जमालपुर जा रहे थे। बाइक उनका भतीजा सुशील चला रहा था। हीरालाल व उनके भाई बाइक पर पीछे बैठे थे।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में जा रहे थे तीनों
जानकारी के अनुसार, हीरालाल की बेटी की शादी जमालपुर गांव निवासी रामसेवक के बेटे के साथ हुई थी। रामसेवक की पत्नी (हीरालाल की समधन) का निधन हो गया था। वह तीनों उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे थे। जमालपुर गांव की ओर से आते समय हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव चितरी के पास पहुंचने पर उनकी बाइक के सामने अचानक एक बच्चा सामने आ गया।
विज्ञापन
उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी, जिसे तीनों को गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने तीनों को सीएचसी दातागंज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने वीरेंद्र को भी मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे सुशील का उपचार किया जा रहा है।