फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Couple beaten for protesting against dumping of garbage, husband stabbed

Budaun News: कूड़ा डालने के विरोध में दंपती को पीटा, पति को चाकू घोंपा

Tue, 18 Jul 2023 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 18 Jul 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Couple beaten for protesting against dumping of garbage, husband stabbed
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा में घर के सामने कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर आरोपियों ने दंपती को पीट दिया। महिला के पति को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। मोहल्ले की सावित्री देवी पत्नी सोहनलाल ने मोरपाल, उसका भाई रवि, बेटा विवेक और राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सावित्री का आरोप है कि चारों आरोपियों ने उसके घर के सामने कूड़ा डाल दिया था। उसने विरोध किया तो आरोपी लाठी-डंडे और चाकू लेकर आ गए। उन्होंने सावित्री और उसके पति सोहनपाल पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की। सोहनपाल को आरोपी राहुल ने चाकू मार दिया, जिससे उनके चेहरे पर घाव हो गया। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed