{"_id":"68868433eb6565e02d071f88","slug":"couple-accused-of-attacking-constable-arrested-had-torn-register-badaun-news-c-123-1-sbly1035-143974-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सिपाही पर हमले का आरोपी दंपती गिरफ्तार, फाड़ दिए थे रजिस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सिपाही पर हमले का आरोपी दंपती गिरफ्तार, फाड़ दिए थे रजिस्टर
विज्ञापन
उझानी में पीआरवी के सिपाही पर हमले का आरोपी ब्रजेंद्र सिंह। संवाद
- फोटो : mathura
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुराई में पीआरवी के सिपाही गौरव कुमार की पिटाई और रजिस्टर फाड़ने के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने की आरोपी महिला के बाद सुबह में उसके पति को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराके कोर्ट में पेश किया है।
घटना शनिवार दोपहर करीब दो बजे गुराई गांव में हुई थी। रिषभ पुत्र आर्येंद्र ने पुलिस को फोन कर बुलाया था। रिषभ से मारपीट करने के आरोपी ब्रजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी सविता ने सिपाही गौरव कुमार पर हमला कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि पीआरवी के पुलिस कर्मियों ने सविता को घटना के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया था। उसे शाम को महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया था। उसके पति ब्रजेंद्र को पुलिस ने रविवार सुबह गांव के पास से ही दबोच लिया। ब्रजेंद्र का पुलिस ने मेडिकल कराया है। हमलावर ब्रजेंद्र को कोतवाली पुलिस और सविता को महिला थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। इससे पहले दोनों से पुलिस ने पूछताछ भी की। घटना के दौरान दंपती ने सिपाही गौरव की वर्दी और रजिस्टर को फाड़ दिया था। कोतवाली पुलिस ने सिपाही का भी बयान दर्ज किया है। इधर, आरोपी ब्रजेंद्र ने बताया कि सब कुछ गांव के ही रिषभ की शह पर हुआ है। रिषभ ने ही झगड़ा किया था।
सिपाही गौरव कुमार की पिटाई और रजिस्टर फाड़ने के आरोपी दंपती ब्रजेंद्र और उसकी पत्नी सविता के खिलाफ गांव के ही आर्येंद्र ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि गिरफ्तारी से पहले सविता और ब्रजेंद्र ने आर्येंद्र को धमकाया था कि जेल से छूटने के बाद उनकी बेटी को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चौकी के पुलिस कर्मी पर पहले भी हमलावर हो चुका है दंपती
- गुराई निवासी सविता और पति ब्रजेंद्र को लेकर पुलिस को पहले भी शिकायतें मिलती रही हैं। बताते हैं कि पिछले साल जब गांव के ही एक व्यक्ति से इस दंपती की मारपीट हुई तो अब्दुल्लागंज चौकी के पुलिस कर्मियों ने दबिश दी थी। तब दंपती एक पुलिस कर्मी पर हमलावर हो गए थे। उस वक्त ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर विवाद सुलझा दिया था। इसके बाद भी पुलिस ने उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की थी।