{"_id":"65e0e7c6113823b19507f949","slug":"councilors-open-front-against-chairmans-husband-and-eo-complaint-to-dm-badaun-news-c-123-1-sbly1002-114349-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चेयरमैन पति और ईओ के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चेयरमैन पति और ईओ के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा, डीएम से शिकायत
विज्ञापन
बोर्ड की स्वीकृति बिना बजट ठिकाने लगाने, वित्तीय अनियमित्ताओं के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। नगर पंचायत अलापुर के सभासदों ने चेयरमैन पति और ईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को कई सभासद कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां चेयरमैन पति और ईओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। ।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अलापुर के सभासद सरताज अहमद, आफताफ हुसैन, हेमंत, साजदा, तारावती, माधुरी, विमलेश, महजवीर, रीतेश, मुस्लिम, जयवीर समेत कई सभासद कलक्ट्रेट पहुंचे। सभासदों के आरोप है कि नगर पंचायत में 40 लाख से ज्यादा के इंटरलॉकिंग काम बिना बोर्ड की स्वीकृति मनमाने ढंग से कराए जा रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके पति ने एक प्रकार से बोर्ड को पूरी तरह से निष्क्रिय कर दिया है। डीएम से नगर पंचायत में की जा रहीं वित्तीय अनियमित्ताओं की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है।
चेयरमैन की बात-- -
सभी काम नियमानुसार ही कराए जा रहे हैं। अगर सभासदों को लगता है कि नियमों का पालन नहीं हो रहा तो मैं जांच के लिए तैयार हूं।-हुमा बी, चेयरपर्सन, नगर पंचायत अलापुर।

चेयरमैन की बात