फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Councilors boycotted the meeting of the Municipal Board

Budaun News: सभासदों ने किया नगर पालिका बोर्ड की बैठक का बहिष्कार

Sun, 23 Jun 2024 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Councilors boycotted the meeting of the Municipal Board
नगर पालिका परिषद की बोर्ड की बैठक में शामिल होने सभासद नहीं गए, बल्कि दूसरी जगह आगे की रणनीति प
बदायूं। नगर पालिका परिषद की शनिवार को बोर्ड की बैठक होनी थी, लेकिन शहर के कुल 29 सभासदों में से 17 ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक में 12 सभासद पहुंचे। कोरम पूरा न हो पाने के कारण बोर्ड बैठक स्थगित करनी पड़ी। सभासदों का आरोप है कि पालिका ने जो बैठक का एजेंडा तैयार किया था। उसमें सभासदों के वार्डों में होने वाले कामों को नजर अंदाज किया गया था।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक का 17 सभासदों ने बहिष्कार कर दिया। नगर पालिका परिषद के अधिकतर सभासदों ने अपने वार्ड में विकास कार्य न होने की बात कहीं। कहा कि पिछले एक वर्ष से वार्डों में किसी प्रकार के विकास कार्य पालिका अध्यक्ष ने नहीं कराए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को होने वाली बैठक के एजेंडे में भी सभासदों के वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों को शामिल नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर पालिकाध्यक्ष उनके कामों को प्राथमिकता नहीं देंगे तो वह यूं ही बहिष्कार जारी रखेंगे। क्योंकि वार्ड के लोगों की समस्या का अगर हम समाधान नहीं करा पा रहे हैं तो वह किस आधार पर हमको वोट देंगे। बहिष्कार करने वाले सभासदों ने एक रेस्टोरेंट में आगे की रणनीति पर विचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह सभासद नहीं हुए शामिल
रेशम देवी वार्ड नंबर (20), जया साहू (13), ममता (6), कनिज फातमा (16), आशीष कश्यप (21), रवि वाल्मीकि (1), किशोर कश्यप (12), मोहम्मद अनवर (9), मोहम्मद नईम (24), हारून गौस (26), नाजरीन (27), वाहिद अली (28), फिरोज खां (29), अतुल रस्तोगी (22), मोहित सक्सेना (18), मुकेश कुमार साहू (15), अरविंद राठौर (19)।


शहर में कुल 29 सभासद हैं। उनमें से 12 बोर्ड की बैठक में आए थे। बाकी क्यों नहीं आए, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। कौन से विकास कार्य नहीं हुए यह भी पता लगाएंगे। -अरुण कुमार, ईओ, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed