{"_id":"5e8f474a8ebc3e728d3a94e4","slug":"corona-warriors-badaun-news-bly4021926114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना योद्धा: निस्वार्थ भाव से कर रहे सेवा फर्ज के आगे जीवन की नहीं कर रहे परवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना योद्धा: निस्वार्थ भाव से कर रहे सेवा फर्ज के आगे जीवन की नहीं कर रहे परवाह
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना के संकट से इस समय पूरा देश जूझ रहा है, लेकिन ऐसे वक्त में भी तमाम लोग निस्वार्थ भाव से अपनी ड्यूटी करने में लगे हैं। वास्तव में ये लोग ऐसे कोरोना योद्धा हैं जिन्हें अपने फर्ज के आगे अपने जीवन की भी चिंता नहीं है। इस संकट के समय में ऐसे लोगों की लोग सराहना कर रहे हैं।
हर समय हो रहा कोराना के संदिग्धों से सामना
बदायूं। जिला अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमार ऐसे कोरोना योद्धा हैं जिनका हर समय कोरोना संदिग्धों से सामना हो रहा है। उनका कहना है कि जब से कोरोना वायरस ने दस्तक दी है, तब से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। जहां प्रशासनिक अधिकारियों और अस्पताल प्रशासन को संदिग्धों की चिंता है। वैसे ही उन्हें मरीजों के सैंपल लेने की फिक्र रहती है। वह कहते हैं कि संकट के समय हमारा और अधिक कर्तव्य बन जाता है कि ज्यादा जिम्मेदारी से ड्यूटी का निर्वहन करें।
ड्यूटी के साथ दे रहे बचाव की जानकारी
बदायूं। एक तरफ देशभर में महामारी के चलते लॉकडाउन घोषित है। लोग इससे बचने के लिए अपने घरों में हैं। ऐसे में पंजाब नेशनल बैंक के कैशियर संजय मलिक का कहना है कि लोग मजबूरी में बैंकों तक पहुंच रहे हैं। इसे समझते हुए वह भी रोजाना ड्यूटी पर समय से पहुंच रहे हैं। उनका कहना है सभी को माहामारी से बचाव के लिए जागरूक होना चाहिए। लोगों को एक दूसरे से दूरी बनाकर रहना चाहिए।
विज्ञापन
जरूरतमंदों को राशन मुहैया करवा रहे किशन शर्मा
उझानी। मोहल्ला नझियाई निवासी किशनचंद्र शर्मा लॉकडाउन के इन दिनों में गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करके कोरोना संकट के इस दौर में योद्धा बनकर सामने आए हैं। गूंज सामाजिक जन कल्याण शिक्षा समिति के चेयरमैन होने के नाते वह गरीबों के लिए घर बैठे ही राशन सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। उनका कहना है कि जरूरतमंदों को राशन देने से ही उन्हें संतुष्टि मिलती है। कोशिश रहती है कि कोई भूखा न सोए। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव को लॉकडाउन के नियमों का पालन करने का भी संदेश दे रहे हैं।
समाज के हर जरूरतमंद का पेट भरने की कोशिश
बदायूं। कोरोना के संकट में युवाओं की भूमिका काफी बढ़ जाती है। युवा मंच के संस्थापक ध्रुवदेव गुप्ता युवाओं की टीम के साथ रोजाना जरूरत की सामग्री के पैकेट तैयार करके जरूरतमंदों को पहुंचा रहे हैं। उनका कहना है कि उनके साथ पूरी टीम दिन भर पैकेट तैयार करती है और बांटा जाता है। ध्रुव कहते हैं कि ऐसे संकट के समय युवाओं की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है, जिसे वह निभाने का प्रयास कर रहे हैं।