फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Corona positive who escaped from Ghaziabad died in Bareilly

गाजियाबाद से भागकर आए कोरोना पॉजिटिव की बरेली में मौत

Wed, 10 Jun 2020 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Corona positive who escaped from Ghaziabad died in Bareilly
बदायूं/अलापुर। म्याऊ कस्बे में गाजियाबाद जिले से भागकर आए कोरोना पॉजिटिव की बरेली के एसआरएमएस में मौत हो गई। उसकी हालत बिगड़ने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज से बरेली में भर्ती कराया गया था। यहां उसके खिलाफ मंगलवार को एफआईआर भी दर्ज कर ली गई थी। साथ ही उसको लाने वाले वाहन चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। वाहन चालक परिवार समेत होम क्वांरटीन है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मूलरूप से हरदोई जिले में पचदियोरा थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर का निवासी था। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रहा था। वहीं एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बीते 26 मई को वह गाजियाबाद जिले के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसे सर्दी, खांसी और बुखार था। इससे उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। 28 मई को वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इधर, चार जून को उसका दोबारा सैंपल लिया गया। उसी दिन कोरोना पॉजिटिव अस्पताल से भाग आया। सात जून को उसकी दूसरी सैंपल रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। उसे गाजियाबाद से लाने के लिए म्याऊ निवासी एक युवक अपनी कार लेकर गया था। वही मरीज को लेकर म्याऊ पहुंचा था। तब से वह म्याऊ स्थित अपनी रिश्तेदारी में रह रहा था। वह कोरोना पॉजिटिव है, इस बारे में मरीज ने किसी को भनक तक लगने नहीं दी।
विज्ञापन

मामला तब खुला जब सोमवार दोपहर बाद गाजियाबाद जिले के चिकित्सकों ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। इस पर एसडीएम दातागंज कुंवर बहादुर सिंह, सीओ एसके सिंह और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। स्वास्थ्य केंद्र की एक टीम भी पहुंच गई। तुरंत कोरोना पॉजिटिव मरीज को एंबुलेंस से कोविड-19 हॉस्पिटल उझानी भेज दिया गया। उसकी हालत ज्यादा खराब थी। इससे उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सोमवार को जब आंबेडकर अस्पताल के चिकित्सकों ने जिला प्रशासन से संपर्क किया तो अधिकारी सकते में आ गए। डीएम कुमार प्रशांत ने जानबूझकर कोरोना फैलाने की बात कहते हुए मरीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में लेखपाल अमित कुमार ने पॉजिटिव मरीज और वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने उन पर एफआईआर भी दर्ज कर ली थी। इधर, मरीज की हालत और ज्यादा बिगड़ने पर उसे बरेली के एसआरएमएस भेज दिया गया था जहां मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गाजियाबाद से जो कोरोना पॉजिटिव मरीज भागकर आया था। उसकी हालत ज्यादा गंभीर थी। इसलिए उसे बरेली के एसआरएमएस में रेफर कर दिया गया था जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। चूंकि वह हरदोई का रहने वाला था, परिवार वालों को उसका शव सौंप दिया जाएगा। वह जहां चाहे अंतिम संस्कार कर सकते हैं। इस दौरान पूर्ण सुरक्षा अपनाई जाएगी।
कुमार प्रशांत, डीएम
बदायूं/म्याऊं। गाजियाबाद जिले से भागकर आए कोरोना पॉजिटिव की वजह से अलापुर क्षेत्र का म्याऊं कस्बा हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इसके साथ ही कस्बे में जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। गलियों को सील कर दिया गया है। म्याऊं का पूरा बाजार बंद करा दिया गया है। लोगों का ज्यादा आवागमन न हो, इसके लिए पुलिस भी तैनात की गई है। सोमवार देर रात से चली कार्रवाई मंगलवार सुबह तक चलती रही। इसके साथ ही उसी समय कस्बे को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार सुबह तक म्याऊं में मौजूद रहकर बाजार बंद करा दिया।पुलिस ने पॉजिटिव के रिश्तेदार के घर जाने वाली गली और उसके आसपास के इलाके को सील कर दिया है। अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। इससे वे स्वयं मौजूद रहकर लोगों से घर से बाहर न निकलने को कह रहे हैं। इधर मंगलवार देर रात मरीज की बरेली में हुई मौत से भी कस्बे में हड़कंप मच गया है।
परिवार के 32 लोग जिला अस्पताल में क्वांरटीन
बदायूं/म्याऊं। बरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले हरदोई के व्यक्ति के परिवार और रिश्तेदारी में संपर्क में आने वाले 32 लोग निकले हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सोमवार से उनकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रहा है। सोमवार देर शाम तक 12 लोगों के नाम सामने आए थे। मंगलवार दोपहर 32 लोगों के नाम फाइनल हुए। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया है। बाकी रिश्तेदारी में आसपास के करीब सौ लोग संदिग्ध बताये जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग उनका चेकअप कर रहा है। बाद में उनका सैंपल लेकर जांच को भेजा जाएगा।

कोरोना पॉजिटिव महिला के परिवार से 17 लोग होम क्वांरटीन
बदायूं/सहसवान। जगह ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम उनौला में कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला मूल रूप से सहसवान के जरीफपुर गढ़िया की रहने वाली है। वह अपने भाई के अंतिम दर्शन करने आई थी लेकिन उसे पता नहीं था कि उसका भाई कोरोना पॉजिटिव था। सुबह भाई की मौत हुई। शाम के समय उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उस दिन महिला का पति भी उनौला आया था। फिर वह गांव लौट गया। सोमवार देर शाम आई रिपोर्ट महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। जब उसकी हिस्ट्री खंगाली गई तो परिवार के 17 लोग संपर्क में आने वाले निकले। मंगलवार को सहसवान एसडीएम और सीओ जरीफपुर गढ़िया पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों को होम क्वांरटीन करा दिया है। तो वहीं उसके घर और आसपास इलाके को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed