फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona positive case

मुंबई से पहुंचा फल विक्रेता का शव, कड़ी सुरक्षा में दफन कराया

Wed, 27 May 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
corona positive case
दबतोरी। ब्लॉक आसफपुर के हॉटस्पॉट गांव संग्रामपुर में एक साथ 11 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद यहां कड़े बंदोबस्त हैं। पुलिस लोगों को घरों से नहीं निकलने दे रही है। इसी गांव के अधेड़ 57 वर्षीय गवदे की मुंबई में मौत हो गई थी। मंगलवार को शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा तो पुलिस में खलबली मच गई।
विज्ञापन

संग्रामपुर का गवदे कई साल से मुंबई में रह कर फलों का व्यापार करता था। शनिवार को वहां उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मुंबई प्रशासन की अनुमति और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव गवदे के पैतृक गांव भेजा गया। एंबुलेंस से मंगलवार दोपहर शव संग्रामपुर पहुंचा। शव गांव पहुंचने के बाद पुलिस और भी ज्यादा सतर्क हो गई। लाउडस्पीकर से एनाउंस कर लोगों को घरों से न निकलने और दफन में सामाजिक दूरी का पालन करने की चेतावनी दी गई। दोपहर करीब दो बजे पुलिस की मौजूदगी में शव गांव में कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने बताया कि मुंबई पुलिस-प्रशासन की वैध अनुमति के बाद ही शव यहां भेजा गया था। नियमों का पालन कराते हुए, सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए शव दफन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed