{"_id":"5ecabb138ebc3e907a6fe632","slug":"corona-positive-case-badaun-news-bly406948236","type":"story","status":"publish","title_hn":"संग्रामपुर व लक्ष्मीपुर में दो सौ संदिग्ध चिह्नित, तीन सौ के पार पहुंच सकता है आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संग्रामपुर व लक्ष्मीपुर में दो सौ संदिग्ध चिह्नित, तीन सौ के पार पहुंच सकता है आंकड़ा
विज्ञापन
बदायूं/दबतोरी। जिले में कोरोना वायरस का गढ़ बन चुके संग्रामपुर और लक्ष्मीपुर में लगातार स्वास्थ्य टीमें संदिग्धों को खंगाल रही हैं। दोनों गांव और आसपास के इलाके में करीब दो सौ लोग चिह्नित किए जा चुके हैं। वैसे इस क्षेत्र में संदिग्ध लोगों का आंकड़ा तीन सौ के पार पहुंच सकता है। अब तक 3500 लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। हालांकि सर्वे अभी चल रहा है। स्वास्थ्य टीमें लगातार इलाके में भ्रमण कर बाहर से लौटे लोगों को तलाश रहीं हैं।
विगत 21 मई की रात बिसौली क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर में कोरोना बम फूटा था। अकेले संग्रामपुर गांव में कुल 11 कोरोना पॉजिटिव केस निकले थे। इसके अलावा लक्ष्मीपुर गांव में एक, सहडोली में एक, दूंगो में एक, अख्तरा में एक, अलापुर के कूपरी और शहर के सोथा मोहल्ला में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज निकला था। संग्रामपुर में सबसे ज्यादा मरीज निकले। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान भी इसी ओर ज्यादा है। दूसरे दिन इस गांव में सर्वे शुरू कराया गया। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीमों में पॉजिटिव निकले मरीजों की हिस्ट्री खंगाली।
इस हिस्ट्री में ही करीब 100 लोग ऐसे निकले जो कोरोना पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे। 42 लोग मरीजों के परिवार वाले हैं। परिवार वाले किस-किस व्यक्ति से मिले। इसकी हिस्ट्री खंगाली जा रही है। 22 मई से सर्वे में लगी टीमें अब तक साढ़े तीन हजार लोगों की स्क्रीनिंग कर चुकी है। इसके बावजूद बाहर से लौटने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। लगातार नए-नए केस सामने आ रहे हैं। इनमें दर्जनों लोग ऐसे हैं जो प्राइवेट वाहनों से या पैदल चलकर गांव पहुंच गए। उन्होंने इस बारे में जिला प्रशासन को सूचना नहीं दी। इस सर्वे में उनके नाम भी निकलकर सामने आ रहे हैं। अब तक दो सौ संदिग्ध लोग चिह्नित हो चुके हैं। आशंका है कि इनका आंकड़ा तीन सौ के पार पहुंच सकता है।
विज्ञापन
परिवार वालों के संक्रमित होने का अनुमान ज्यादा
इलाके में कोरोना पॉजिटिव निकले मरीज होम क्वांरटीन किए गए थे। इनमें अधिकतर कोरोना पॉजिटिव मरीज ऐसे हैं जो अपने परिवार वालों के साथ हर समय रहे। एक-दूसरे के पास बैठे। खाना खाया और अन्य कार्यों में भी हाथ बंटाया। इससे परिवार के अन्य सदस्यों में भी संक्रमण फैलने की आशंका है। इनके सैंपल लिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।