{"_id":"5e9dd1c78ebc3ed5c42c6bbd","slug":"corona-positive-badaun-news-bly403291370","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित के बाल काटने वाले का सैंपल जांच को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित के बाल काटने वाले का सैंपल जांच को भेजा
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। शहर के जालंधरी सराय निवासी कोरोना संक्रमित मिले युवक ने तीन दिन पहले पहले शेखूपुर के दुकानदार से बाल कटवाए थे। इसका पता लगने सोमवार को उसे क्वारंटीन कर दिया गया। इस दौरान उस दुकानदार के संपर्क में 70 लोग आए थे। दुकानदार की जांच रिपोर्ट आने के बाद बाकी लोगों के बारे में छानबीन की जाएगी।
शेखूपुर का एक युवक जालंधरी सराय इलाके में बाल काटने की दुकान चलाता है। तीन दिन पहले उसने जालंधरी सराय निवासी जिस युवक के बाल काटे थे रविवार को रिपोर्ट आने पर वह कोरोना संक्रमित निकला। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. सुयश दीक्षित के निर्देश पर डॉ. शमीना हसन की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों ने जाकर दुकानदार को होम क्वारंटीन किया। फिर एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड ले जाकर भर्ती करा दिया। कोरोना की जांच के लिए उसका ब्लड सैंपल लेकर भेज दिया गया है।
चिकित्साधीक्षक ने बताया कि दुकानदार के जरिए यह भी पता लगाया गया है कि वह अब तक कितने लोगों के संपर्क रहा। तीन दिन के दौरान ही उसने बदायूं और शेखूपुर के 70 लोगों के भी बाल काटे हैं। अधिकतर लोगों के नाम और पते तो वह नहीं बता पाया, लेकिन करीब दो दर्जन लोगों के बारे में उसने जानकारी मुहैया करा दी है। फिलहाल, डॉक्टरों को नाई की ब्लड सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। अगर वह भी संक्रमित निकला तो संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा।