फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Corona Negative turns out to be an elderly woman of Bilsi in government investigation

सरकारी जांच में कोरोना निगेटिव निकली बिल्सी की बुजुर्ग महिला

Thu, 04 Jun 2020 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Corona Negative turns out to be an elderly woman of Bilsi in government investigation
बदायूं। बरेली के प्राइवेट हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव बताई गई बिल्सी की महिला सरकारी जांच में रिपोर्ट निगेटिव निकली है। महिला के तीमारदार का भी सैंपल कराया गया था। वह भी कोरोना निगेटिव निकला है। महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। उनका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बिल्सी तहसील क्षेत्र के ग्राम बैरमई बुजुर्ग निवासी 70 वर्षीय महिला को 19 मई को बरेली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महिला किडनी रोग से ग्रसित है। प्राइवेट हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने 31 मई को उनकी कोरोना जांच को सैंपल भेजा था। एक जून को आई रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव बताई गई। इस पर बरेली के सीएमओ डॉ. रंजन कुमार गौतम ने महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती करा दिया। इधर, हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने महिला की हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी। मंगलवार को महिला और उसके तीमारदार का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया। उनके अलावा संपर्क में आए 26 लोग और गांव के 55 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए। बुधवार देर शाम महिला और उसके तीमारदार की जांच रिपोर्ट आई। दोनों ही जांच में निगेटिव निकले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग को बहुत बड़ी राहत मिली है। वहीं परिवार वाले भी निगेटिव होंगे। इसकी संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

- मंगलवार को महिला और उसके तीमारदार समेत कई लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। इसमें महिला और उसके तीमारदार की जांच की रिपोर्ट आ गई है। दोनों ही निगेटिव निकले हैं। महिला का इस समय किडनी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. यशपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed