फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Corona infection: Badaun reached 39th place out of 75 districts of the state

कोरोना संक्रमण: प्रदेश के 75 जिलों जिलों में टॉप की ओर बढ़ रहा बदायूं

Mon, 01 Aug 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Corona infection: Badaun reached 39th place out of 75 districts of the state
बदायूं। कोराना संक्रमण के नए मामलों में बदायूं प्रदेश में शीर्ष की ओर बढ़ रहा है। रविवार को कोरोना के सात नए रोगी मिलने और 11 के स्वस्थ होने के बाद भी बदायूं में सक्रिय रोगियों की संख्या 65 बनी हुई है। प्रदेश में 38 ही ऐसे जिले हैं जहां रविवार को सक्रिय रोगियों की संख्या 65 से ज्यादा है।
विज्ञापन

जुलाई के पहले सप्ताह से कोरोना संक्रमण की जो रफ्तार बढ़नी शुरू हुई थी वह अब तक थमने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 70 के पार हो गई थी। शनिवार को भी जिले में सक्रिय कोरोना रोगी 69 थे। रविवार को 11 रोगी स्वस्थ हुए लेकिन सात नए मिलने के साथ बदायूं प्रदेश के 75 जिलों में शीर्ष की ओर बढ़ने लगा। शनिवार को जिले में 1751 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें 873 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए नोएडा भेजे गए और 878 की एंटीजन जांच की गई। रविवार को रिपोर्ट आई तो इनमें सात लोग कोरोना संक्रमित निकले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो नए कोरोना रोगी मिलने के मामले में बदायूं ने काफी तेजी पकड़ी है। प्रदेश में 38 जिले ही नए मिलने वाले संक्रमितों के मामले में बदायूं से आगे हैं। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच कोरोना की चौथी लहर की आशंका के साथ नए वेरिएंट का खतरा बना हुआ है। कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि रविवार को मिले सात संक्रमितों में से पांच को ट्रेस कर लिया गया है। उनके परिवार और संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैल रहा संक्रमण, नहीं हो रही आरटीपीसीआर जांच
जिले में कोरोना संक्रमण फिर तेजी से फैल रहा है लेकिन जिले में आरटीपीसीआर जांच नहीं हो रही। दरअसल राजकीय मेडिकल कॉलेज में एल-2 लैब ठप पड़ी है। आरटीपीसीआर जांच के लिए बदायूं से सैंपल इन दिनों नोएडा भेजे जा रहे हैं। कई बार इनकी जांच रिपोर्ट आने में दो दिन तक लग रहे हैं। ऐसे में रोगियों को ट्रेस करना मुश्किल हो जा रहा है। गौर करने की बात यह है कि जो लोग संक्रमण का शिकार हो रहे हैं उनमें करीब 98 फीसदी ऐसे लोग हैं जो पहला और दूसरा टीका लगवा चुके हैं। प्रीकॉशन डोज लेने वाले लोग संक्रमण की चपेट में नहीं आ रहे हैं।
कोरोना संक्रमण इन दिनों चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है। बदायूं की स्थिति लगातार खराब हो रही है। लोगों को चाहिए कि वह प्रीकॉशन डोज लें और गाइड लाइन का पालन करें। गंभीर बात यह है कि प्रदेश के 75 जिलों में सक्रिय रोगियों के मामले में बदायूं शीर्ष की ओर जा रहा है। इन दिनों पहली और दूसरी डोज लेने वाले लोग भी संक्रमण की जद में आ रहे हैं। -डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, सीएमओ

कांवड़ यात्रा से लेकर बाजारों तक भीड़, एहतियात दरकिनार
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त उमड़ रहे हैं। वह कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर फिलहाल जागरूक नहीं दिखते। वहीं शहर व कस्बों के बाजारों में भी भीड़ लग रही है। लोग एहतियात को दरकिनार कर रहे हैं। जिले में एक सप्ताह से जिस तरह से कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ रहा है। उसको लेकर लोगों में गंभीरता नहीं दिख रही। हालांकि, सुकून भरी बात बस इतनी है कि संक्रमित होने वाले लोग तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और उनको अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed