फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona death

पूर्व विधायक के बहनोई और साले की कोरोना से मौत

Sat, 01 May 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
corona death
बदायूं। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से बिल्सी के पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली के बहनोई और साले की मौत हो गई। उनके अलावा इस्लामनगर इलाके में दो अन्य लोगों की मौत हुई है। एक बजुर्ग की मौत उघैती इलाके में हुई है। शुक्रवार रात जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 396 पहुंच गई।
विज्ञापन

बिल्सी के पूर्व विधायक हाजी बिट्टन अली के बहनोई वसीम अली और साले मुमताज अली कोरोना पॉजिटिव थे। दोनों लोगों को तीन-चार दिन से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस पर पूर्व विधायक ने उन्हें संभल स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। पूर्व विधायक उनकी देखभाल में लगे थे। शुक्रवार को पहले बहनोई वसीम अली ने अंतिम सांस ली और उनके कुछ देर बाद साले मुमताज अली ने दम तोड़ दिया। बहनोई वसीम अली को रामपुर और साले मुमताज अली को बरेली में सुपुर्द ए खाक किया गया है।
विज्ञापन

इधर, इस्लामनगर निवासी विजयकांत भारद्वाज (40) की शुक्रवार को कोरोना से मौत हो गई। वह चार दिन से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। वहीं इस्लामनगर अमरवती (50) पत्नी सुनील पाठक का इलाज मुरादाबाद के एक अस्पताल में चल रहा था। सुबह उनकी मौत हो गई। उघैती के एक बुजुर्ग ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह बृहस्पतिवार रात से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां निकले कोरोना पॉजिटिव
शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में जिले में 396 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें शहर में 137, उझानी में 64, इस्लामनगर में 27, दातागंज में 26, बिसौली में 17, वजीरगंज में 15, उसावां और समरेर में 13-13, अंबियापुर में 12, म्याऊं में 10, दहगवां और जगत में 9-9, सहसवान और कादरचौक में 8-8, सालारपुर में 7, आसफपुर में 6 और अन्य जिलों के 15 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इधर शहर में तहसीलदार सदर करनवीर सिंह की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed