फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

छह और मरीज मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 34 हुई

Mon, 25 Jul 2022 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
corona
ओपीडी में कोरोना जांच को सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। फाइल - फोटो : BADAUN
बदायूं। कोरोना संक्रमण की गति जिस तेजी से बढ़ रही है उसको लेकर आशंका जताई जा रही है कि यह चौथी लहर हो सकती है। जिले में सोमवार को छह नए रोगी मिलने के साथ सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़ कर 34 हो गई। छह दिन में जिले में 32 नए संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिले में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी। सरकारी आंकड़ों में मरने वालों की संख्या 101 है। दूसरी लहर के बाद वैक्सीन आ गई और टीकाकरण शुरू हो गया था। ऐसे में तीसरी लहर का असर नहीं दिखा। अब चौथी लहर की आशंका है। जुलाई का दूसरा सप्ताह शुरू होने के साथ ही संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। बुधवार को जिले में चार संक्रमित मिले थे, इसके बाद बृहस्पतिवार को एक दिन में सात नए रोगी मिले। लगातार नए संक्रमित मिल रहे हैं। सोमवार को एक दिन में छह संक्रमित मिले हैं। नए मिलने संक्रमितों में उझानी, समरेर, सहसवान, कटिन्ना बरचऊ औरगालत पट्टी के हैं।
विज्ञापन

कांट्रैक्ट एंड ट्रेकिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि नए मिले संक्रमितों में चार को ट्रेस कर लिया गया है। उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए हैं। सभी संक्रमित होम क्वारंटीन हैं। दो संक्रमितों के स्वस्थ होने के बाद जिले में सोमवार को जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 34 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed