{"_id":"621103992869a026247e5822","slug":"corona-badaun-news-bly475951786","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मुक्त होने की डगर पर जिला, 50 से कम हुए सक्रिय रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मुक्त होने की डगर पर जिला, 50 से कम हुए सक्रिय रोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिला अब कोरोना मुक्त होने की डगर पर तेजी से बढ़ रहा है। जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब घट कर 50 से भी कम हो गई है। शनिवार को दो नए रोगी मिले हैं। इसके साथ ही 67 रोगी स्वस्थ हुए हैं। लगातार रोगियों की संख्या कम होने से अब हालात सामान्य की ओर बढ़ रहे हैं।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में 1851 लोगों के सैंपल लिए। इनकी जांच रिपोर्ट शनिवार को आई है। इनमें दो लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा शनिवार को 67 रोगियों के स्वस्थ होने के बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या अब घटकर 37 पर आ गई है। 37 संक्रमित होम क्वारंटीन हैं और दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक संक्रमित राजकीय मेडिकल कॉलेज के एल-टू अस्पताल में और एक का दूसरे जिले के अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को मिले रोगियों में एक शहर का और एक सालारपुर का है।
कांट्रैक्टर एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि नए मिलने वाले रोगियों की संख्या में लगातार कमी आने और संक्रमितों के तेजी से स्वस्थ होने से हालात सामान्य हो रहे हैं। अगर लोग सावधानी बरतें तो फरवरी के अंत तक जिला कोरोना मुक्त होने की उम्मीद है। संवाद