फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

56 महिलाओं समेत 156 और लोग हुए संक्रमण का शिकार

Sun, 23 Jan 2022 06:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। रविवार को भी जिले में 156 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 56 महिलाएं भी शामिल हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 878 हो गई है। इनमें 875 होम क्वारंटीन हैं। तीन संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। रविवार को 169 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। शनिवार को भी जिले में 122 संक्रमित स्वस्थ हुए थे।
विज्ञापन

रविवार को भी सबसे ज्यादा 54 नए संक्रमित शहर में मिले हैं। इनमें चकबंदी कार्यालय में दो, कोर्ट में एक, पुलिस लाइन में दो संक्रमित मिले हैं। उझानी में 20, सालारपुर में 14, दातागंज और म्याऊ में 11-11, जगत में 10 संक्रमित मिले हैं। शनिवार को जिले में 2216 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें 1252 लोगों की आरटीपीसीआर और 964 लोगों की एंटीजन जांच की गई। कुल 156 लोग संक्रमित मिले। रविवार को मिलने वाले संक्रमितों में महिलाओं की संख्या 56 है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग टीम ने संक्रमितों के संपर्क में आने वाले 130 लोगों को ट्रेस करने के बाद इनके सैंपल लिए हैं। 20 संक्रमितों को अभी ट्रेस नहीं किया जा सका है। संक्रमण का शिकार होने वाले लोगों को ज्यादातर ऐसे लोग हैं जो कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। रविवार को स्वस्थ हुए 169 लोग भी टीका लगवा चुके थे। डॉक्टरों का कहना है कि जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है और वह संक्रमण का शिकार हो रहे हैं तो वह काफी तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। 169 संक्रमित सात दिन में स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इस तरह बढ़ा ग्राफ
10 जनवरी- 21
11 जनवरी- 48
12 जनवरी- 72
13 जनवरी- 92
14 जनवरी- 117
15 जनवरी- 114
16 जनवरी- 116
17 जनवरी- 154
18 जनवरी- 78
19 जनवरी- 171
20 जनवरी-191
21 जनवरी- 78
22 जनवरी- 193
23 जनवरी- 156
-
रविवार को 156 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 169 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। रविवार को मिले संक्रमितों में महिलाओं की संख्या 56 है। संक्रमितों के ठीक होने की दर इस बार काफी तेज है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को ट्रेस करने के बाद उनके सैंपल लिए गए हैं।
-डॉ. रजनीश शर्मा, कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग आफिसर कोविड-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed