{"_id":"61e32256e68e7953ed7949d7","slug":"corona-badaun-news-bly4726536150","type":"story","status":"publish","title_hn":"114 संक्रमित और मिले, सक्रिय रोगियों की संख्या अब 481","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
114 संक्रमित और मिले, सक्रिय रोगियों की संख्या अब 481
विज्ञापन
प्राइवेट बस स्टैंड के पास यात्रियों के सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शनिवार को भी जिले में 114 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या बढ़कर 481 हो गई है। तीन संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शेष को होम क्वारंटीन किया गया है। शनिवार को कुल 3597 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई। शनिवार को मिले रोगियों में सबसे ज्यादा 44 शहर में हैं। सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों से लेकर तक संक्रमण बढ़ रहा है।
शनिवार को नए मिले 114 संक्रमितों में मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर, सीएमओ ऑफिस का एक डॉक्टर और एक कर्मचारी, जिला अस्पताल में दो स्टाफ, आसफपुर सीएचसी के एमओआईसी, दो स्टाफ के लोग, जजी कॉलोनी, न्यायालय, जिला पंचायत कॉलोनी के कर्मचारी भी शामिल हैं। शहर के नई सराय, कबूलपुरा, पंजाबी मोहल्ला, ब्राह्मपुर, लालपुर आदि इलाकों में संक्रमित मिले हैं। शहर में 44 नए संक्रमितों के अलावा बिसौली में 18, उझानी में आठ, अंबियापुर में छह, दातागंज में पांच, समरेर, आसफपुर, इस्लामनगर में चार-चार, म्याऊ, उसावां और सालारपुर में तीन-तीन नए रोगी मिले हैं। सात ऐसे संक्रमित हैं जिनकी जांच दूसरे जिलों में हुई थी। इनकी रिपोर्ट भी आ गई है। गौर करने वाली बात यह है कि कुल 114 संक्रमितों में देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग टीम 75 संक्रमितों को ही ट्रेस कर सकी है। नए मिले संक्रमितों में 39 को ट्रेस नहीं किया जा सका है।
कोरोना संक्रमण की लगातार बढ़ रही रफ्तार के बीच हालात लगातार खराब हो रहे हैं। शहर में स्थिति ज्यादा खराब है। शहर में प्रतिदिन मिलने वाले नए रोगियों की संख्या 30 से नीचे नहीं आ रही। शनिवार को तो 44 नए रोगी मिले हैं। इसके बाद भी बाजारों के साथ सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे।
विज्ञापन
-
जिले में शनिवार को 114 नए संक्रमित मिले हैं। सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 481 तक पहुंच गई है। सैंपलिंग पहले से कहीं ज्यादा की जा रही है। संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद होम क्वारंटीन किया गया है। लोगों को चाहिए कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।
- डॉ. अनिल शर्मा, एसीएमओ/नोडल अधिकारी संक्रामक रोग नियंत्रण सेल