{"_id":"61d49c32c823a8227f11f0bf","slug":"corona-badaun-news-bly4715162150","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर मिले पांच कोरोना संक्रमित, सक्रिय रोगियों की संख्या 11 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर मिले पांच कोरोना संक्रमित, सक्रिय रोगियों की संख्या 11 हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। जिले में पांच नए संक्रमित मिलने के बाद सक्रिय रोगियों की संख्या 11 हो गई है। सभी को घरों पर ही क्वारंटीन किया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की ट्रेसिंग का काम शुरू कर दिया गया है।
कोरोना की तीसरी लहर से पहले रविवार को पहली बार एक साथ पांच संक्रमित मिले थे। इससे पहले उझानी के एक गांव में एक सैनिक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। संक्रमितों की संख्या में इजाफा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के लिए सैंपलिंग की रफ्तार भी बढ़ा दी गई है। सोमवार को लिए गए जांच सैंपलों की मंगलवार को रिपोर्ट आने के बाद पांच लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें एक युवती डॉक्टर की बेटी भी है। एसीएमओ/नोडल अधिकारी संक्रामक रोग नियंत्रण डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को रिपोर्ट में पांच लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। मामूली संक्रमण के चलते सभी को घरों पर ही क्वारंटीन किया गया है।
पांच नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 11 हो गई है। संक्रमितों को 10 दिन के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। इनके संपर्क में आने वालों की जांच के साथ ट्रेसिंग भी की जा रही है। एक अन्य संक्रमित भी मिला है जो दूसरे जिले का है। संवाद