फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

इन्हें नहीं कोरोना का भय..बाजारों में भीड़

Sun, 02 Jan 2022 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
corona
मास्क, न सामाजिक दूरीः रविवार बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दस्तक से देश भर में अलर्ट है लेकिन जिले में लोग लापरवाही से सड़कों पर घूम रहे हैं। बाजारों में दिखने वाली भीड़ में लोग बिना मास्क और शारीरिक दूरी का पालन किए घूमते देखे जा सकते हैं। हालात ये हैं कि शहर के गांधी ग्राउंड में लगे रविवार बाजार में भी बेहिसाब भीड़ रही।
विज्ञापन

जिले में अब धीरे-धीरे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। रविवार को ही जिले में पांच कोरोना मरीज मिले। ऐसे में जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। उन्होंने सैंपल लेने की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है, लेकिन इस सबके बावजूद प्रशासन अभी गंभीर होता नजर नहीं आ रहा। ऐसे में बाजार में कोविड-19 के नियमों की रविवार को दिनभर धज्जियां उड़ती रहीं। अधिकतर लोग बिना मास्क के नजर आए तो सामजिक दूरी का बिल्कुल भी पालन नहीं दिखा।
विज्ञापन

-
ठेकेदार की लापरवाही पड़ सकती है भारी
पालिका प्रशासन के अनुसार ठेकेदार को रविवार बाजार लगाने से पहले साफ निर्देश दिए गए थे कि दुकानों के बीच में दूरी रखी जाए ताकि भीड़ एकत्र न हो। दुकानदारों के साथ ग्राहक भी मास्क लगाएं, लेकिन रविवार को बाजार में इसका उलट नजारा देखने के लिए मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ठेकेदार को पूर्व ईओ संजय तिवारी ने रविवार बाजार लगाने का ठेका दिया था। कोविड की वजह से बाजार नहीं लगा था। अब दोबारा से उसे इस शर्त पर बाजार लगाने के लिए अनुमति दी है कि वह कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह पालन करेंगे। ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार, ईओ/ सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed