फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

दोबारा लौटा संक्रमण, फिर मिले कोरोना के दो मरीज

Tue, 07 Sep 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। पंद्रह दिन से कोरोना के केस फिर मिलने शुरू हो गए हैं, इससे दोबारा से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इसी कड़ी में सोमवार को फिर दो नए केस मिले हैं। इनमें एक उझानी तो दूसरा जगत क्षेत्र का है। इससे पहले आठ केस जिले में एक्टिव हैं। इनमें छह होम क्वारंटीन हैं और दो मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण थम सा गया था। इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए जो पाबंदी लगाई थीं, उनको हटा दिया गया। बंदी खत्म हुई तो सब कुछ पहले जैसा चलने लगा। यहां पर पिछले काफी समय से कोरोना के केस नहीं निकल रहे थे। जो एक्टिव केस थे, वह भी निगेटिव हो गए थे। ऐसे में जिला कोरोना मुक्त भी घोषित हो चुका था। पिछले 15 दिनों से जिले में कोरोना ने फिर से दस्तक दी है। हालात ये है कि जिले में कभी दो तो कभी तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिलना शुरू हो गए हैं। इससे लोगों के मन में कोरोना को लेकर खौफ पैदा होने लगा है।
विज्ञापन

जिले में 28 अगस्त को दो संक्रमित मिले थे, जबकि दो सितंबर को तीन संक्रमित और मिले। छह सितंबर को दो और कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें एक ब्लॉक जगत के गांव खरखोली का युवक और दूसरा केस उझानी के नगर पालिका परिसर में महिला का है। इन दोनों को स्वस्थ बताया जा रहा है और होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। इन्हें संक्रमण कहां से हुआ, यह फिलहाल साफ नहीं हो सका है। पहले से संक्रमित लोगों में अधिकतर होम क्वांटीन है, जबकि दो मरीजों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में नहीं बरती जा रही एहतियात
जिले में लगातार कोरोना के केस निकल रहे हैं। इसके बावजूद जिले में कोरोना को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। अधिकतर लोग कोरोना की वजह से हुई लगातार मौतों का मंजर भूल गए हैं और खुलकर बाहर निकलने लगे हैं। हालत ये है कि दुकानों पर ग्राहक की छोड़िए, खुद दुकानदार तक बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। वहीं बाजार में दुकान से लेकर सड़क तक पर कहीं पर भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है।
टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 02.09
जिले में रोज दो हजार से ज्यादा लोगों के कोरोना संबंधी टेस्ट किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो जिले में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 02.09 फीसदी है। पहले कि अपेक्षा यह दर काफी कम है, अधिकारियों व कर्मचारियों में फिलहाल इसी बात से संतोष है।

कोरोना अभी पूरी तरह गया नहीं है। खतरा बरकरार है। भीड़ और सामूहिक कार्यक्रमों की वजह से संक्रमण और भी बढ़ सकता है। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। दो गज की दूरी और मास्क के नियम का पालन करें। - विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed