{"_id":"5f7379218ebc3e9b9e6c5b89","slug":"corona-badaun-news-bly421585236","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम नगर कॉलोनी में दंपती, बिसौली में बैंक कर्मचारी समेत 17 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम नगर कॉलोनी में दंपती, बिसौली में बैंक कर्मचारी समेत 17 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मंगलवार रात आई रिपोर्ट भी स्वास्थ्य विभाग के लिए सामान्य नहीं रही। एक दंपती और बैंक कर्मचारी समेत 17 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जबकि 1270 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। रिपोर्ट आने के बाद कोरोना संक्रमितों को कोविड हॉस्पिटल आसरा आवास भेजा जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के पास मंगलवार रात 1287 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इनमें 17 सैंपल कोरोना पॉजिटिव निकले। जबकि 1270 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक रात आई रिपोर्ट में वजीरगंज के सिसैइया गांव की महिला संक्रमित निकली है। बिसौली में एक एसबीआई का एक कर्मचारी, कृष्णा कॉलोनी की महिला, बेहटा पाठक का युवक और पिसनरी की एक युवती पॉजिटिव पाई गई है। जबकि कादरचौक के जोगी नगला एक व्यक्ति, दहगवां के उस्मानपुर का एक युवक, जगत और उझानी में एक-एक पॉजिटिव निकला है।
इधर, शहर के मोहल्ला विजय नगर कॉलोनी में एक किशोरी, कृष्णापुरी मोहल्ले में दंपती, मधुवन कॉलोनी में एक व्यक्ति, श्रीराम नगर कॉलोनी में एक दंपती, शहबाजपुर मोहल्ले में एक महिला और जवाहरपुरी मोहल्ले में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला है। स्वास्थ्य विभाग सभी को आसरा आवास भेज रहा है। मंगलवार को अलग-अलग इलाकों में रवाना हुईं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1360 सैंपल एकत्र किए। उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।