फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

जिला कारागार के पांच बंदी और निजी अस्पताल के कर्मचारियों समेत 34 कोरोना पॉजिटिव

Sun, 20 Sep 2020 06:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। जिला कारागार में एक बार फिर कोरोना संक्रमण फैल गया है। एक दिन पहले जेल में चार कोरोना पॉजिटिव निकले थे। शनिवार रात आई रिपोर्ट में पांच पॉजिटिव और निकले हैं। इनके अलावा दहगवां में एक निजी अस्पताल के तीन कर्मचारी और जिले के अलग-अलग स्थानों पर 34 पॉजिटिव निकले हैं। सभी को आसरा आवास भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास शनिवार रात 272 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 238 सैंपल निगेटिव और 34 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलग-अलग स्थानों पर रवाना हुईं। एक टीम ने जिला कारागार में कैंप लगाया। टीम ने कई बंदियों और कर्मचारियों की जांच की, जिसमें पांच बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दातागंज कस्बे में एक युवक, अंबियापुर में एक, इस्लामनगर में एक, सहसवान में दो, बिसौली में एक, जगत ब्लॉक के ग्राम नगला शर्की में एक, उझानी के अब्दुल्लागंज और कछला में पांच, समरेर में तीन पॉजिटिव निकले हैं। इधर, दहगवां के एक प्राइवेट हॉस्पिटल के तीन कर्मचारी, एक मीडिया कर्मी और उसके माता-पिता समेत आठ लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। शहर के सिविल लाइंस एरिया में छह पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार शाम सुबह से शाम तक चली सैंपलिंग में 816 सैंपल एकत्र किए गए। उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed