फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona

शहर में बढ़ी सख्ती, पुलिस ने मीरा जी की चौकी इलाका कराया सील

Sun, 28 Jun 2020 06:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
corona
बदायूं। शुक्रवार रात शहर में निकले कोरोना पॉजिटिव की वजह से एक और हाटस्पॉट बना दिया गया है। जबकि एक हाटस्पॉट घोषित करने को अभी मंथन चल रहा है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने शहर के मीरा जी चौकी इलाके को बैरियर लगवाकर सील करा दिया है। यहां रात एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सख्ती बढ़ा दी है।
विज्ञापन

शहर में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इससे पुलिस प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शहर के हाटस्पॉट एरिया में अनावश्यक घुसने वाले लोगों पर लगाम कसी जा रही है। अब तक शहर के विजय नगर, अल्फा खां सराय, गांधी ग्राउंड, नेकपुर, आदर्श नगर, बाबा कॉलोनी, न्यू आदर्श कल्याण नगर के बाद अब शहर के मीरा जी चौकी इलाके को सील करा दिया गया है। यहां भी शुक्रवार रात एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके अलावा शहर में दो और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बताते हैं कि इनमें एक पॉजिटिव सिविल लाइंस एरिया के खेड़ा नवादा और एक आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला है।
विज्ञापन

खेड़ा नवादा निवासी पॉजिटिव यहां आया नहीं था। शुक्रवार रात पुलिस उसे तलाश करती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में पता चला कि वह बदायूं जिला आया ही नहीं था। उसका इलाज नोयडा में चल रहा है। जबकि आवास विकास निवासी पॉजिटिव राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। इस समय आवास विकास को हाटस्पॉट बनाने या न बनाने पर अधिकारियों में मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सर्विलांस पर लगाने पड़े मोबाइल नंबर
शुक्रवार रात शहर में तीन और जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव निकले। जिनमें बिल्सी इलाके के ग्राम दिधौनी निवासी दो कोरोना पॉजिटिव और मीराजी चौकी निवासी एक पॉजिटिव अपने घर पर मौजूद मिले थे। जिन्हें उसी समय कोविड-19 हॉस्पिटल भेज दिया गया था। जबकि खेड़ा नवादा और आवास विकास निवासी पॉजिटिव अपने घर पर मौजूद नहीं मिले। देर रात तक दोनों की तलाश चलती रही। थकहार कर पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए। बाद में पता चला कि खेड़ा नवादा निवासी नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती है। जबकि आवास विकास निवासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाजरत है।
मेडिकल स्टोर मालिक की भी लंबी होगी हिस्ट्री
24 जून को कोरोना पॉजिटिव निकले मेडिकल स्टोर मालिक की भी हिस्ट्री लंबी निकलने वाली है। अब तक उसके संपर्क में करीब एक दर्जन लोग आ चुके हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग उसकी हिस्ट्री खंगाल रहा है।

मंडी समिति के सामने मेडिकल स्टोर चलाने वाले व्यक्ति ने 21 जून को अपना सैंपल कराया था। उसे आशंका हो रही थी कि वह कोरोना पॉजिटिव है। रिपोर्ट आने तक उसने अपना मेडिकल स्टोर खोला था। जब तक रिपोर्ट आई, तब तक दर्जनों ग्राहकों को दवा बेच चुका था। 24 जून को उसकी रिपोर्ट तो आ गई थी लेकिन उसका पता गलत लिखा हुआ था। इससे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को उसे खोजने में दिक्कत हुई। अंत में वह स्वयं जिला अस्पताल पहुंच गया और उसने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव है। तब कहीं उसे कोविड-19 हॉस्पिटल भेजा गया। बताते हैं कि उसके संपर्क में करीब एक दर्जन लोग आ चुके हैं। उनके सैंपल कराये गए हैं। इसके अलावा उसके संपर्क में कौन-कौन लोग आए। इसकी अभी छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed