फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona alert

कहीं संग्रामपुर से बाहर न पहुंच जाए कोरोना वायरस

Mon, 25 May 2020 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
corona alert
दबतोरी (बदायूं)। बिसौली पुलिस प्रशासन भले ही संग्रामपुर और लक्ष्मीपुर में अपनी नजरें गड़ाए हुए है, लेकिन इन गांव के चकरोड से लोगों का आवागमन बंद नहीं हुआ है। लगातार लोग बाहर आ-जा रहे हैं और पड़ोस के दबतोरी में जाकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं बाहर से लौटने वालों का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

संग्रामपुर के लोग कोई ऐसे ही संक्रमित नहीं हो गए। वो भी मुंबई में कोरोना पॉजिटिवों के संपर्क में जरूर आए होंगे। तभी वह संक्रमित हुए। उन्हें पता चलता, उससे पहले ये लोग मुंबई से सफर करके अपने घर पहुंच गए। गनीमत तो ये रही कि चौथे-पांचवें दिन उनकी रिपोर्ट आ गई। नहीं तो वह अंजाने में सैंकड़ों लोगों से मिल चुके होते और पूरा गांव इसकी चपेट में आ जाता। अभी खतरा कम नहीं हुआ। यहां खतरा और बढ़ने के आसार है। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी गांव में डेरा जमाये हुए हैं। इसके बावजूद इन गांव वालों का पड़ोस के गांव में आना-जाना बंद नहीं हो रहा है। चकरोड से होकर वह दबतोरी की बाजार में पहुंच रहे हैं। सामान की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों गांव में निगरानी समिति गठित, रणनीति बनाई
दबतोरी। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए संग्रामपुर में शनिवार को एक निगरानी समिति गठित की गई। एडीओ पंचायत आसफपुर की मौजूदगी में ग्राम प्रधान, आशा, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे। इस बैठक में सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया। एक रणनीति बनाई गई कि कोरोना वायरस को कैसे रोका जाए। बाहर से लौटने वालों को क्वारंटीन किया जाए। सभी की जांच कराई जाए। एक-दूसरे से मिलना जुलना बंद करें। एक मीटर दूर से बात करें। मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य करें। तब कहीं इस माहमारी से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबतोरी में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हैं तीन पैथालॉजी लैब
दबतोरी। इस समय जिला प्रशासन के सख्त निर्देश हैं कि बगैर अनुमति के कोई निजी अस्पताल नहीं खुलेगा। अस्पताल खोलने से पूर्व अनुमति अनिवार्य रूप से लेनी होगी। झोलाछाप और प्राइवेट लैब चलाते पकड़े गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके बावजूद दबतोरी में बिना रजिस्ट्रेशन के तीन पैथोलॉजी लैब चल रहीं हैं। उनके सहारे कई झोलाछाप दुकानें खोले बैठे हैं। इलाके में सक्रिय झोलाछाप आराम से सर्दी, बुखार और अन्य बीमारियों का इलाज कर रहे हैं। रविवार सुबह लक्ष्मीपुर निवासी एक व्यक्ति ब्लड सैंपल लेकर दबतोरी जाता मिला। बताते हैं कि गांव में एक झोलाछाप ने सैंपल निकालकर दिया था। उसे दबातोरी में संचालित लैब पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed