फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona alert

कोरोना ने निपटने को बदायूं तैयार, पर्याप्त है चिकित्सा सुविधा: कमिश्नर

Sat, 11 Apr 2020 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
corona alert
बदायूं। शुक्रवार को कमिश्नर रणवीर प्रसाद और डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद आश्रय गृह पहुंचकर सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कोरोना वायरस के इलाज के लिए तैयारियों का जायजा लिया। कमिश्नर ने कहा कि मंडल स्तर पर जितने भी पॉजीटिव केस प्राप्त होंगे, उनके लिए आइसोलेशन व चिकित्सकों सहित अन्य सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था है। बदायूं में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। शासन के निर्देशों का पूर्णतया पालन कराया जा रहा है। यदि कहीं पॉजीटिव केस सामने आते हैं, तो उन क्षेत्रों को हॉट स्पॉट भी किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त और डीआईजी ने इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण कराएं। आश्रय गृह पहुंचकर सामुदायिक रसोई का भी निरीक्षण किया। यहां ठहरे लोगों से उनका हाल जाना, भोजन सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। लोगों ने बताया कि उन्हें भोजन सहित अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी भूखा न रहे, कोई भी व्यक्ति भूखा हो, तो जिला प्रशासन को बता सकता है। उसके लिए भोजन भेजा जाएगा। इसके बाद उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित आइसोलेशन वार्ड पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां दो वेंटिलेटर बेड हैं, उन्होंने अपने सामने वेंटिलेटर को चलवाकर देखा कि कितनी देर में चिकित्सक इसको चालू करेंगे। उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन

कमिश्नर और डीआईजी की जनता से अपील
कमिश्नर रणवीर प्रसाद और डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने जनता से घर में रहकर सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी के सकारात्मक प्रयासों से कोरोना महामारी की जंग को जीता जा सकता है। कोरोना जानलेवा महामारी है, इसको कतई हल्के में न लें। घर में रहकर खुद को और अपने परिवार को इस महामारी से बचा सकते हैं। सावधानी बहुत जरूरी है। बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलने दें। बार-बार हाथों को साबुन से धोते रहे। मास्क के साथ सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed