फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona alert

सहसवान में कर्फ्यू जैसे हालात, गलियों से लेकर सड़कों तक सन्नाटा

Tue, 07 Apr 2020 07:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
corona alert
सहसवान। यहां की मस्जिद में रह रहा मुंबई का युवक कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद से लोगों में खासी दहशत है। मंगलवार को सहसवान में कर्फ्यू जैसे हालात रहे। सुबह और शाम को खुलने वाली दुकानें भी पूरी तरह सं बंद रहीं। कुछ मेडिकल स्टोर जरूर खुले दिखे। जरूरी काम होने के बावजूद लोग घरों से नहीं निकले। नगर के प्रमुख तहसील रोड, अकबराबाद चौराहा, शाहवाजपुर चौराहा, नसरुल्लागंज, मेन मार्केट समेत समूचे कस्बा में सन्नाटा पसरा रहा। प्रमुख स्थानों पर पुलिस के अलावा कोई नजर नहीं आया। गलियों में घूमने वाले सब्जी के ठेले भी मंगलवार को नहीं दिखे। दिन भर अधिकारियों की गाड़ियों के सायरन की आवाजें गूंजती रहीं।
विज्ञापन

सीन-एक
समय- 11:00 बजे
नगर के काफी व्यस्त इलाकों में शामिल अकबराबाद चौराहा लॉकडाउन में वैसे तो सूना रहता था, लेकिन सुबह और शाम को जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को यहां आते-जाते देखे जाते थे। मंगलवार को यहां दिन भर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। कोई दुपहिया या चार पहिया वाहन भी नजर नहीं आया।
विज्ञापन

सीन- दो
समय- 11:30 बजे
आम दिनों में मेन मार्केट में पैर रखने की जगह नहीं होती थी। लॉक डाउन में मेन मार्केट में कुछ दुकानें खुल रही थीं। लोग जरूरी सामान की खरीददारी भी कर रहे थे। मंगलवार को कर्फ्यू जैसे हालात के चलते मुख्य मार्केट पूरी तरह से बंद रहा। सुबह से शाम तक मेन मार्केट में पुलिस के अलावा आम लोग नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन-तीन
समय- 12:10 बजे
नगर में तहसील के आसपास का इलाका काफी घना है। यहां बाजार होने के साथ घनी बस्ती भी है। लॉकडाउन के दौरान अक्सर लोग गलियों के नुक्कड़ पर जमा हो जाया करते थे। पुलिस के आने पर अपने घरों में भाग जाया करते थे। मगर मंगलवार को ऐसा नहीं हुआ। पूरे इलाके में लोग घरों में ही कैद रहे। कोरोना का डर साफ दिखा।
सीन-चार
समय- 1:00 बजे
शहबाजपुर इलाका नगर के सबसे व्यस्त और घने इलाकों में शुमार है। कस्बे को मेन रोड से शाहवाजपुर चौराहा ही जोड़ता है। मंगलवार को यहां भी कर्फ्यू जैसे हालात रहे। इलाके में सभी दुकानें पूरा दिन बंद रहीं। इलाके में लोग पूरी तरह घरों में कैद रहे। सुबह और शाम में दिखने वाली चहल-पहल भी मंगलवार को नहीं रही।
सीन- पांच
समय- 1:30 बजे
नगर पालिका रोड पर कई मस्जिदें भी हैं। इस इलाके से नगर के कई मुख्य मार्ग निकलते हैं। कई जगह बाजार भी हैं। कोरोना केस सामने आने के बाद मंगलवार को पूरे इलाके में दिन भर सन्नाटा रहा। परचून की दुकानें भी नहीं खुलीं। कई बार जरूरी काम के बहाने घरों से निकलने वाले लोग घरों में ही कैद रहे।

सीन- छह
समय-1:45 बजे
कचहरी रोड इलाका यूं तो लॉक डाउन के बाद से ही सन्नाटे में है। काफी घनी बस्ती का यह इलाका अब पूरी तरह से कर्फ्यू जैसे हालात में है। लॉक डाउन के दौरान आम दिनों में सुबह और शाम को यहां चहल-पहल नगर आती थी। मंगलवार को पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। घनी बस्तियों में लोग पूरी तरह से घरों में कैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed