फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   corona alert

सहसवान में चार मस्जिदें और एक मदरसा सील, प्रशासन ने चस्पा किए नोटिस

Tue, 07 Apr 2020 07:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
corona alert
बदायूं/ सहसवान। सहसवान में चार मस्जिदों और एक मदरसे को सील कर दिया गया है। उन सभी पर प्रवेश और निकास वर्जित का नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह एसडीएम लालबहादुर सिंह और सीओ रामकरन पुलिस बल के साथ सबसे पहले तहसील गेट के पास स्थित मस्जिद पहुंचे। इसी मस्जिद में रह रहा मुंबई का युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। इस मस्जिद के गेट पर ताला लगाकर सील कर दिया गया है। वहीं भवानीपुर खैरू में स्थित मस्जिद को भी सील किया गया है। इसमें तेलंगाना की पांच महिलाएं और आंध्र प्रदेश के पांच पुरुष रहते पाए गए थे। बुलंदशहर के 15 लोग नसरुल्लागंज मोहल्ला स्थित मदरसा फैजेआम में रहते मिले थे। उसे भी सील किया गया है। इनके अलावा पट्टी यकीन मोहम्मद में स्थित रोशनी मस्जिद और मोहिद्दीनपुर स्थित एक मस्जिद को सील कर दिया गया है। इन सभी मस्जिदों के गेट या दीवार पर एक नोटिस चस्पा कर दिया गया है। नोटिस पर साफ लिखा है कि इस परिसर को सील किया जाता है। किसी प्रकार का प्रवेश और निकास वर्जित रहेगा। सील किए गए धर्मस्थल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में रहेंगे।

सहसवान की चार मस्जिदों और एक मदरसा जहां कोरोना संदिग्ध लोग रहे थे उन्हें सील करा दिया गया है। उनके गेट और दीवारों पर नोटिस चस्पा कराए गए हैं। बाकी इलाके में लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। - लालबहादुर सिंह, एसडीएम सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed