फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Copper Becomes More Expensive; Prices of Fans and Wires Rise

Budaun News: कॉपर हुआ महंगा, पंखे और तार के दाम बढ़े

Fri, 08 May 2026 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Copper Becomes More Expensive; Prices of Fans and Wires Rise
शहर में एक दुकान पर पंखे। संवाद
बदायूं। गर्मी बढ़ने के साथ ही कॉपर की कीमतों में तेजी आई है। इसका असर बाजार में दिखाई देने लगा है। एक माह में कॉपर के दाम में करीब 200 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। पहले जहां कॉपर 1400 रुपये में मिल जाता था, अब 1600 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। इससे बिजली के उपकरणों के साथ ही पंखों की मरम्मत पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी नीरज कोचर ने बताया कि तांबा महंगा होने से बिजली से जुड़े उपकरण महंगे हो गए हैं। तांबा के तार के बंडलों पर 90 से 100 रुपये तक बढ़ गए हैं। इसी कारण इलेक्ट्रिकल सामान की लागत बढ़ गई है। पहले जो पंखा 1400 रुपये में मिलता था, वह अब 1600 रुपये तक बिक रहा है।
विज्ञापन

अधिकांश लोग सस्ता होने की वजह से लोकल पंखों को खरीदते थे, लेकिन वह भी अब 150 से 200 रुपये तक महंगे हो गए हैं। इसके साथ ही पंखा कूलर, सबमर्सिबल मोटर को ठीक करवाना महंगा हो गया है। इसमें 100 रुपये से 200 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉपर की कीमतों में उतार- चढ़ाव, कच्चे माल की बढ़ती लागत और मांग में इजाफा, बढ़ोतरी के प्रमुख कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed