फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cooperation sought from religious leaders, businessmen for vaccination

Budaun News: टीकाकरण के लिए धर्मगुरुओं, व्यापारियों से मांगा सहयोग

Sat, 14 Jan 2023 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Cooperation sought from religious leaders, businessmen for vaccination
ककराला में आयोजित बैठक में बोलते धर्मगुरु हाफिज रफी अहमद।
यहां निकल चुके हैं खसरे के लगभग तीन दर्जन से ज्यादा केस
विज्ञापन

ककराला। नगर में खसरे के लगभग तीन दर्जन से ज्यादा केस निकलने के बाद जागे स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ी हुई है। टीकाकरण की रफ्तार को धार देने के लिए कस्बे के नगर पालिका बरातघर में सामूहिक बैठक हुई। इसमें संभ्रात व्यक्तियों, धर्मगुरुओं और व्यापारियों से टीकाकरण में सहयोग मांगा गया।
एसडीएम सदर एसपी वर्मा ने कहा कि जनता का अपेक्षित सहयोग प्रशासन को प्राप्त नहीं हो रहा है, जिससे टीकाकरण जैसे कार्यक्रम गति नहीं पकड़ पा रहे हैं। उन्होंने धर्म गुरुओं से भी सहयोग की अपील की। बैठक में खराब पड़ी सड़कों और भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठा।
विज्ञापन

हाजी मुसफ्फे राना ने बदायूं-ककराला मार्ग की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नगर को जोड़ने वाली सड़कें बरसों से खराब हैं। इनको तत्काल सही कराया जाना चाहिए। नगर वासियों ने पोषाहार वितरण में आंगनबाड़ियों द्वारा लगातार किए जा रहे घोटाले का मुद्दा भी उठाया। आरोप लगाया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों से नौनिहालों को और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली वस्तुएं बेच दी जाती हैं। रिफाइंड ऑयल को नगर की किराने की दुकानों पर बेचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जावेद खान, नजमुल अंसारी, नदीम खान, शहरयार खान, अकबर अहमद डंपी, जैनुल आबिदीन, छोटे अंसारी, असलम, अल्ली खान, रफीउद्दीन आदि मौजूद रहे।
व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
इस मौके पर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष खालिद महमूद ने जनसमस्याओं को लेकर आठ सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया। कहा कि ककराला 2004 से फलपट्टी घोषित है, लेकिन पिछले सालों में बागबानी चौपट हो गई है। इससे करोड़ों रुपये राजस्व का नुकसान हुआ है। सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने नगर की सीएचसी की बदहाली का मुद्दा उठाया। इसके अलावा पशु चिकित्सालय, बैंक, रात्रि गश्त की समस्याओं को भी रखा। उनके साथ सुमित अग्रवाल, हामिद अली खान राजपूत, सलमान खान, अनीस खान, नरेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, तस्लीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed