फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Controversy over the construction of martyr's inspirational place on government land

Budaun News: सरकारी जमीन पर शहीद के प्रेरणा स्थल के निर्माण को लेकर विवाद

Fri, 17 Jan 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the construction of martyr's inspirational place on government land
बिसौली। सरकारी जमीन पर शहीद सैनिक के प्रेरणा स्थल के निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। सैनिक के पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने बताया कि खलिहान की जमीन पर कोई निर्माण नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव परवेजनगर निवासी सैनिक राजेश कुमार का विगत 24 नवंबर को निधन हो गया था। गांव में ही ससम्मान उनका अंतिम संस्कार किया गया। चूंकि निधन सेवाकाल में ही हुआ तो सैनिक के परिजनों को गांव की आबादी के नजदीक गाटा संख्या 1363 पर मृतक सैनिक को शहीद मानकर प्रेरणा स्थल का निर्माण कराना शुरू कर दिया। इसका गांव के दर्जन भर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जिससे निर्माण कार्य रुक गया।
विज्ञापन

इस मामले में शहीद सैनिक के पिता राजेश कुमार के पिता रामजीमल ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा दी है। जांच तहसील प्रशासन को मिली है। शहीद के पिता ने प्रेरणा स्थल का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि गांव के खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम राशि कृष्णा ने बताया कि गाटा संख्या 1363 खलिहान के लिए आरक्षित है। इसलिए उस पर अन्य कोई निर्माण कार्य की अनुमति नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed