{"_id":"63f520e785097daec106667a","slug":"contract-workers-performed-semi-naked-badaun-news-c-4-1-71816-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: संविदाकर्मियों ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: संविदाकर्मियों ने अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
(21 बीडीएन-25)विद्युत कार्यालय पर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करते संविदा कर्मी। संवाद
Link Copied
बदायूं। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के संविदा कर्मियों का धरना-प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को उन्होंने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी आलोक मिश्रा प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और उन्होंने संविदाकर्मियों का पैसा हड़पने वाली कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। संविदाकर्मी कार्रवाई होने के बाद ही धरना-प्रदर्शन खत्म करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
मंगलवार को धरना-प्रदर्शन के 14वें दिन सभी प्रदर्शनकारी अर्द्धनग्न होकर धरने पर बैठ गए। संविदाकर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन को प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन, प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव, मध्यांचल संगठन मंत्री राकेश कुमार, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष सौदान सिंह, मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना, जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार आदि ने संबोधित किया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े हैं। संवाद्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।