फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Contract employees demonstrated at Malviya residence

Budaun News: मालवीय आवास पर संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 09 Feb 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Contract employees demonstrated at Malviya residence
मालवीय आवास पर प्रदर्शन करते संविदा कर्मी। संवाद
बदायूं। शहर के मालवीय आवास पर रविवार को 55 साल के संविदा कर्मियों को छंटनी में हटाए जाने के विरोध में जिलेभर के कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस छंटनी से करीब 30 कर्मचारी अपनी नौकरी गवां देंगे, इससे उनके घर का चूल्हा भी नहीं जल सकेगा। कर्मचारियों ने नई कार्य संस्था पर अनुबंध पत्र एवं सिक्योरिटी मनी मांगने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जिले में 1015 संविदा कर्मी हैं। गत दिनों पूर्व मध्यांचल प्रबंधन द्वारा संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति करने वाली पूर्व कार्यदाई संस्था बेसिल का अनुबंध समाप्त करने के बाद ऑल सर्विसेज ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड से अनुबंध किया गया है। नई कार्यदायी संस्था अकुशल और उम्रदराज कर्मचारियों को छंटनी में निकाल रही है।
विज्ञापन

इसके चलते बदायूं जिले में कार्यरत करीब 30 से अधिक कर्मचारी छंटनी की सूची में शामिल हो रहे हैं। इस वजह से रविवार को शहर के मालवीय आवास पर जिलेभर के संविदा कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नई कार्यदाई संस्था ऑल सर्विसेज ग्लोबल पर अनुबंध पत्र एवं सिक्योरिटी मनी लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना में उपाध्यक्ष हर्षवर्धन, प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव, मध्यांचल उपाध्यक्ष प्रेम पाल प्रजापति, मध्यांचल संगठन मंत्री राकेश कुमार सागर, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के डॉ. सती, जनहित सत्याग्रह मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह, राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोईया कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन भारत के अध्यक्ष मृदुल्लेश यादव ने इस आदेश का विरोध जताया।

प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि छंटनी के नाम पर हटाए जा रहे कर्मचारियों को वापसी कराने की लड़ाई जारी रहेगी। 55 वर्ष के आदेश को रद्द कराने की लड़ाई जीती जाएगी। प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान में अनुबंधित कार्यदाई संस्था ने अनुबंध के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न शुरू कर दिया है, जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। न ही कोई संविदा कर्मचारी अनुबंध पत्र देगा। इस दौरान हुई सभा को राकेश कुमार सागर, प्रेमपाल प्रजापति, मुकेश कठैरिया, मृदुलेश यादव, डॉ. सतीश ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed