फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Construction work of alternative route started near Sotnadi

Budaun News: सोतनदी के पास वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू

Wed, 12 Feb 2025 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Construction work of alternative route started near Sotnadi
बिसौली के कछला शाहबाद राजमार्ग पर सोत नदी के पुल के पास पेड़ कटवाकर रास्ता तैयार करवाते ठेकेदार
बिसौली। कछला-शाहबाद राजमार्ग पर बने सोत नदी के जर्जर पुल से आवाजाही लंबे समय से बंद है। अब तक लोग पुल के नीचे से होकर ही आवाजाही कर रहे हैं। यह मार्ग कच्चा और संकरा होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। अब इस वैकल्पिक मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। यह मार्ग 608 मीटर लंबा और 5.5 मीटर चौड़ा होगा। बुधवार को मार्ग के पेड़ों की छंटाई का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

बिसौली-रानेट चौराहे के बीच से होकर सोत नदी निकल रही है। इस पर करीब 50 साल पहले पुल बना था। पुल जर्जर होने के कारण 14 अक्तूबर 2023 को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद लोगों के आवागमन पर भी रोक लगा दी गई। इस वजह से क्षेत्र के सामाजिक व व्यापारियों ने राजनीतिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से पुल के पुर्ननिर्माण की मांग की थी।
विज्ञापन

उनका कहना था कि पुल बंद किए जाने से क्षेत्र के करीब सौ गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है। क्षेत्र के लोगों की परेशानियों को देखते हुए भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्या, एमएलसी वागीश पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीडब्ल्यूडी मंत्री ब्रजेश सिंह से तात्कालिक समाधान के लिए 1.37 करोड़ की लागत का वैकल्पिक मार्ग (डायवर्जन रूट) स्वीकृत कराया था, जिसकी टेंडर प्रक्रिया दस जनवरी को पूरी हो गई, लेकिन निर्माण कार्य का आदेश जारी नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 फरवरी को कार्य का आदेश जारी हुआ। बुधवार को डायवर्जन के लिए जेई राहुल कुमार की देखरेख में लेआउट प्लान किया गया। इसके बाद झाड़ियों की सफाई और मार्ग समतल बनाने के लिए जेसीबी लगा दी गई। इस नए डायवर्जन के बीच में एक पुलिया भी पड़ रही है। बारिश के दिनों में कोई परेशानी न हो इसके लिए तीन मीटर लंबी और 5.5 मीटर चौड़ी पुलिया का निर्माण भी कराया जाएगा। जेई राहुल कुमार ने बताया तीन माह में पूरा मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed