फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Construction of water tank in Nekpur is stuck since four months

Budaun News: चार माह से अटका है नेकपुर में पानी टंकी का निर्माण

Sun, 15 Jun 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Construction of water tank in Nekpur is stuck since four months
बदायूं। शहर के नेकपुर वार्ड में पानी की टंकी का निर्माण कराया जाना है, लेकिन चार माह से हाईटेंशन तार शिफ्ट न होने की वजह से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। तार शिफ्टिंग के लिए बिजली निगम ने दो लाख रुपये जमा कराने को कहा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत नेकपुर वार्ड में हर घर पानी उपलब्ध कराने की योजना है। इस वार्ड में जल निगम की ओर से पानी की टंकी बनाई जानी है। उसके बाद घर- घर कनेक्शन दिया जाएगा। टंकी का निर्माण जिस जगह होना है, वहां से हाईटेंशन तार गुजारी गई है। टंकी निर्माण में वह बाधा है। इसे शिफ्ट करने के लिए चार माह पहले जल निगम की ओर से विद्युत निगम को पत्र भेजा गया। शुक्रवार को विद्युत निगम के अधिकारियों ने पत्र भेजकर लाइन शिफ्टिंग के लिए दो लाख रुपये जमा करने को कहा। अब यह बजट मिलने के बाद लाइन को शिफ्ट करने का काम किया जाएगा। इसके बाद टंकी का निर्माण होगा। इस टंकी से दो हजार से ज्यादा लोगों को पानी मिलेगा।
विज्ञापन

--
- नेकपुर में टंकी बनने के लिए हाईटेंशन तार बाधा बन रही है। विद्युत निगम से तार शिफ्ट करने के लिए एस्टीमेट मांगा था। शनिवार को एस्टीमेट मिल गया है। जल्द ही उन्हें पालिका की ओर से धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी। - मोहम्मद हुसैन, अवर अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- लाइन शिफ्टिंग के लिए जल निगम का पत्र आया था। एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। वहां से बजट मिलने के बाद इसे शिफ्ट किया जाएगा। - सुमित साहू, एसडीओ, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed