फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Construction of the tank got stuck due to non-shifting of the power line

Budaun News: विद्युत लाइन शिफ्ट न होने से अटका टंकी का निर्माण

Thu, 24 Jul 2025 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Construction of the tank got stuck due to non-shifting of the power line
बदायूं। विद्युत लाइन शिफ्टिंग न हो पाने की वजह से नेकपुर वार्ड में जल जीवन मिशन का काम अटका है। पिछले माह विद्युत निगम की ओर से जल निगम को एस्टीमेट बनाकर दिया गया, लेकिन अभी तक इसका भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जनपदों के एक-एक वार्ड को 24 घंटे पानी सप्लाई देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत चुना गया है। जिले के नेकपुर वार्ड को इसमें चुना गया। इस काम को पूरा करने के लिए जल निगम को जिम्मेदारी दी गई है। 13.67 करोड़ की धनराशि से होने वाले इस काम के लिए जल निगम ने डीएम आवास के पास में नलकूप व ओवरहेड टैंक बनाने के लिए जगह चिन्हित की है। उस जगह पर ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए विद्युत लाइन शिफ्ट की जानी है। इसके लिए विद्युत निगम के अधिकारियों ने मौके पर जाकर 1.25 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया। इसकी धनराशि न मिलने के कारण शिफ्टिंग का काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

---
- विद्युत लाइन को हटाने के लिए पत्राचार किया गया था। विद्युत निगम को देने के लिए धनराशि की मांग की गई है। जल्द ही धनराशि उपलब्ध हो जाएगी। उसे विद्युत निगम को मुहैया करते हुए काम शुरू कराया जाएगा। -मोहम्मद हुसैन, जेई, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed