फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Construction of religious place was being done without permission, police stopped it

Budaun News: बिना अनुमति कराया जा रहा था धर्मस्थल का निर्माण, पुलिस ने रुकवाया

Fri, 05 Apr 2024 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Construction of religious place was being done without permission, police stopped it
उसहैत। कस्बे के एक मोहल्ले में बिना अनुमति के धर्मस्थल का निर्माण कराया जा रहा था। सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दोबारा निर्माण शुरू कराया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे में कई दिन से धर्मस्थल का निर्माण कार्य चल रहा था। बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू महासंघ के बरेली मंडल सह प्रभारी ध्रुवदेव गुप्ता और जिलाध्यक्ष अनुज कुमार गुप्ता ने थाना पुलिस को ज्ञापन देकर इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि कस्बे में दूसरे समुदाय के कई धर्मस्थल बने हैं लेकिन यहां चोरी छिपे धर्मस्थल का निर्माण कराया जा रहा था। सूचना पर एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह, सीओ उझानी शक्ति सिंह और इंस्पेक्टर राजेश सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन की और बिना अनुमति से निर्माण कार्य कराने पर रोक लगा दी। दूसरे समुदाय के लोगों का कहना है कि वह धर्मस्थल का जीर्णोद्धार करा रहे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि निर्माण रुकवा दिया गया है। अनुमति के बाद ही निर्माण कार्य होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed