फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Construction of Laluangala sub-station stalled, supply interrupted from dilapidated lines

Budaun News: ललुआनगला उपकेंद्र का निर्माण लटका, जर्जर लाइनों से आपूर्ति हो रही बाधित

Fri, 28 Apr 2023 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Construction of Laluangala sub-station stalled, supply interrupted from dilapidated lines
15 साल पहले जगह का किया गया था चयन, आज तक शुरू नहीं हो सका काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दबतोरी। ब्लॉक आसफपुर क्षेत्र के गांव ललुआ नगला में जर्जर लाइनों की समस्या काफी पुरानी है। इसको बदलवाने को लेकर तमाम बार अधिकारियों से लोगों ने मांग की थी। इसके बाद में विभागीय अधिकारियों ने गांव में उपकेंद्र बनाने का निर्णय लिया, लेकिन 15 साल पहले जगह चिह्नित होने के बाद भी आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
दबतोरी क्षेत्र में लंबे समय से बिजली की लाइन नहीं बदली गई है। इसकी वजह से वह काफी जर्जर हो चुकी है। आए दिन लाइन में फाल्ट होता रहता है, जिससे बार बार आपूर्ति ठप हो जाती है और लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में स्थानीय लोग लंबे समय से उपकेंद्र की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग और मौजूदा स्थिति को देखते हुए पूर्व में ही ललुआ नगला गांव में उपकेंद्र बनाने के लिए जगह का चयन किया गया था। जमीन का चयन करने के बाद प्रशासन ने पावर कॉरपोरेशन का यह जमीन भी हस्तांतरित कर दी थी।
विज्ञापन

इससे लोगों को उम्मीद जागी थी कि जल्द ही उन्हें निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली मिलने लगेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि पावर कारपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि शासन स्तर से निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण काम आगे नहीं बढ़ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed