फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Construction of 22 roads started in Ujhani

Budaun News: उझानी में 22 सड़कों का निर्माण शुरू

Sat, 10 Feb 2024 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Construction of 22 roads started in Ujhani
उझानी में सड़क निर्माण को काम शुरू करते मजदूर। संवाद
उझानी। नगर पालिका परिषद ने अलग-अलग मोहल्लों में 22 सड़कों का निर्माण शुरू करा दिया है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली अधिकतर सड़कें इंटरलॉक होंगी। इनमें कुछ सडकें सीमेंटेड भी होंगी।
विज्ञापन

नई सड़कों और नालों के निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद ने सूची तैयार कर पिछले महीने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। इसके तहत अलग-अलग वार्ड से जुड़े मोहल्लों में तीन-चार दिन पहले निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया। पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने बताया कि उन स्थानों को प्राथमिकता दी गई है, जहां जर्जर सड़कों के कारण नागरिकों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

सड़कों के दोनों ओर नाले और नालियों का (आवश्यकतानुसार) निर्माण भी होगा। निर्माण पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा सीमेंटेड सड़कों और आरसीसी से नाले बनाए जाएंगे। क्षतिग्रस्त नालों की मरम्मत का काम भी पूरा किया जोगा। इसी धनराशि में करीब छह लाख रुपये की लागत से श्रीनारायणगंज मोहल्ले समेत एक अन्य इलाके में पेयजल सुविधा सुचारू करने के लिए नई पाइप बिछाने का काम भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य और पाइप लाइन बिछाने का काम जल्द ही पूरा होगा। बता दें कि सड़कों को लेकर पालिका बोर्ड की बैठक में चर्चा भी हुई थी।
-
एक और एमआरएफ सेंटर बनेगा... 41.93 लाख रुपये अवमुक्त
कूड़ा-करकट के शोधन के लिए नरऊ के पास नगर पालिका परिषद की भूमि पर एक और एमआरएफ सेंटर के निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान की गई है। निर्माण के लिए पालिका ने 41.93 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। निर्माण जल्द शुरू होगा। इस भूमि पर पहले जलशोधन केंद्र बनना था। पालिका की ओर से शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया था, लेकिन उसे स्वीकृति नहीं मिल पाई। इसके बाद ही वहां एमआरएफ सेंटर बनाने का निर्णय किया गया। बता दें कि पटपरागंज गांव के पास पालिका का एक एमआरएफ सेंटर है। फिलहाल, पालिका के वाहन पटपरागंज सेंटर पर ही कूड़ा अनलोड करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed