{"_id":"64aeff3b7e36f786a5085b96","slug":"constable-put-photo-on-social-media-in-inspectors-uniform-line-spot-badaun-news-c-123-1-sbly1004-748-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सिपाही ने दरोगा की वर्दी में सोशल मीडिया पर डाला फोटो, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सिपाही ने दरोगा की वर्दी में सोशल मीडिया पर डाला फोटो, लाइन हाजिर
विज्ञापन
सिपाही का दरोगा की वर्दी पहने हुए वायरल फोटो।
उसावां थाने की हड़ौरा पुलिस चौकी पर था तैनात, जांच एसपी सिटी को
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। उसावां थाने में तैनात सिपाही राघव को दरोगा की वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करना महंगा पड़ा गया। जानकारी होने पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने उसे लाइनहाजिर कर दिया। इससे पहले सिपाही को एलआईयू भेजा गया था लेकिन बुधवार को उसे पुलिस लाइन भेज दिया गया। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव को सौंपी है। थाना पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। सिपाही नोएडा का रहने वाला है।
सिपाही राघव उसावां थाने की हडौरा पुलिस चौकी पर तैनात था। बुधवार को सोशल मीडिया पर उसके कुछ फोटो वायरल हुए। बताया जा रहा है कि वह एक फोटो में वह दरोगा की वर्दी पहने हुए था। शुरुआत में स्थानीय लोग फोटो देखकर सिपाही को पहचान नहीं पाए लेकिन वर्दी वाले फोटो के साथ उसका एक और फोटो वायरल हुआ, जिसमें वह सिपाही की वर्दी पहने था और आंखों पर काला चश्मा लगा था।
स्थानीय लोगों का कहना था कि सिपाही कभी-कभी दरोगा की वर्दी पहनकर क्षेत्र में भ्रमण करता हुआ भी देखा गया। कुछ लोगों ने उसे वाहन चेकिंग करते हुए भी देखा। यह फोटो वायरल होते हुए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के पास भी पहुंच गए। ऐसे में उन्होंने सिपाही को मंगलवार को चौकी से हटाकर एलआईयू भेज दिया लेकिन बुधवार सुबह उसे लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
-
अभिगांव की महिला ने भी सिपाही के खिलाफ सौंपी तहरीर
एक दिन पहले थाना क्षेत्र के गांव अभिगांव निवासी एक महिला ने भी एसएसपी कार्यालय आकर सिपाही के खिलाफ शिकायत की। उसका आरोप था कि सिपाही कुछ लोगों को लेकर उसके घर में घुस आया था। उसके पति को पकड़ लिया। उसने छुड़ाने की कोशिश की तो उसके साथ अभद्रता की। वह पति को पकड़कर पुलिस चौकी ले गया। वहां उसके साथ मारपीट की और उसे छोड़ने के बदले 30 हजार रुपये मांगे। महिला ने सिपाही पर दरोगा की वर्दी पहनकर वसूली करने का भी आरोप लगाया। दातागंज सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला के शिकायती पत्र देने की उन्हें जानकारी है। जांच कराई जा रही है। एसओ से कहा है कि वह जल्द जांचकर रिपोर्ट पेश करे।
-
सिपाही का दरोगा की वर्दी पहने हुए फोटो वायरल हुआ है। इस मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी है। फिलहाल सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी