फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congressmen staged a sit-in protest against inhumane treatment of NRIs

Budaun News: प्रवासी भारतीयों से अमानवीय व्यवहार पर कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Sun, 09 Feb 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Congressmen staged a sit-in protest against inhumane treatment of NRIs
आंबेडकर पार्क में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : संवाद
बदायूं। प्रवासी भारतीयों के साथ अमेरिका द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार को लेकर शहर के आंबेडकर पार्क पर कांग्रेस नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असरार अहमद के संयुक्त नेतृत्व में जिला मुख्यालय के आंबेडकर पार्क पर कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। कांग्रेसियों ने अमेरिका में प्रवासी भारतीयों के साथ हुए अमानवीय व्यवहार को लेकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमेरिका ने प्रवासी भारतीयों के साथ हथकड़ी पहनाकर कैदियों जैसा व्यवहार किया है। अमेरिका ने प्रवासी भारतीयों के साथ अमानवीय व्यवहार करके सारे देश की जनता का अपमान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद असरार अहमद ने कहा कि घटना से अमेरिका ने पूरे देश का अपमान किया है। उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुन्नालाल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मीना शाक्य, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव कृष्ण वीर मौर्य आदि ने संबोधित किया।


अमेरिका से भारतीयों के निर्वासन के विरोध में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
बदायूं। सेवादल यंग ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने अमेरिका से भारतीयों के निर्वासन के विरोध में कैंप कार्यालय आरिफपुर नवादा पर धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।

प्रदेश उपाध्यक्ष सफी अहमद ने कहा कि अमेरिका सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के अचानक और अन्यायपूर्ण निर्वासन की निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन गंभीर अन्यायों के खिलाफ सामूहिक आवाज उठाएं। निर्वासित व्यक्तियों को अमानवीय हिरासत की स्थिति, यात्रा के दौरान हथकड़ी लगाए जाने और वित्तीय तबाही का सामना करने सहित गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।

इस तरह का व्यवहार उनकी गरिमा का घोर उल्लंघन है। साथ ही यह राष्ट्र की छवि को धूमिल करता है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष बफाती मियां, अध्यक्ष उमेन्द्र पाल शंखधार, बाबू चौधरी, फरहान हुसैन उर्फ लाल मियां चौधरी, ठाकुर रोहित सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

आंबेडकर पार्क में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद

आंबेडकर पार्क में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed